कौन बनेगा BJP की ओर से दिल्ली का CM? इस हफ्ते मुख्यमंत्री पद के दावेदार का हो सकता है ऐलान

Published : Jan 01, 2020, 12:59 PM IST
कौन बनेगा BJP की ओर से दिल्ली का CM? इस हफ्ते मुख्यमंत्री पद के दावेदार का हो सकता है ऐलान

सार

भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है

नई दिल्ली: भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी को घेरने का प्रयास करती रहती है।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने की संभावना है। भाजपा के एक नेता ने कहा, ''हमारे शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का मन बना लिया है। इस फैसले को जनवरी के पहले सप्ताह में सार्वजनिक किये जाने की संभावना है।''

ये नेता हो सकते हैं दावेदार

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शुमार किए जाते हैं।

पिछले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि पार्टी तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मुख्यमंत्री बनें। लेकिन शीघ्र ही उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

भारत में 40 लाख लाइसेंसी बंदूकें, जानें कौन सा राज्य है नंबर वन?
आधी रात को रेलवे ट्रैक पर क्या करने पहुंच गई महिंद्रा थार-WATCH VIDEO