
देहरादून। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को साहसपुर, धनौल्टी और रायपुर में जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चार धाम, चार काम का नारा दिया। वह चार काम नहीं करेंगे, लेकिन चार मांगने वाले जरूर खड़े हो जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठने वाला परिवार सब मिलकर वसूली करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंकाजी आज यहां आई हैं तो ये बताकर जाना कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में 80 हजार गरीबों के घर बनाए लेकिन आपकी (कांग्रेस) 5 पीढ़ी हो गईं- आपने कितने घर बनाए? आप आज इसका आंकड़ा देकर जाना।
अमित शाह ने साहसपुर में कहा कि मुझे याद है कि जब अलग राज्य का संघर्ष चल रहा था तब कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या था, वे देवभूमि के पक्ष में नहीं थे। उस समय सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी थी जो कहती थी कि उत्तराखंड की रचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। पीएम मोदी ने उत्तराखंड को बनाया सुरक्षित राज्य कांग्रेस के शासन के दौरान राज्य को कई खतरों का सामना करना पड़ता था। अब 'मौनी बाबा' मनमोहन सिंह देश के पीएम नहीं हैं। पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- PM Modi की उत्तराखंड में आखिरी चुनावी सभा: धामी के कामों को सराहा, कांग्रेस को कहा-मुंह में राम, बगल में छुरा
कांग्रेस के लिए उत्तराखंड वेकेशन सेंटर
उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि आप अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं। प्रदेश के लिए चार विकास कार्य भी कर लेते तो आज हमें कुछ नहीं करना पड़ता। इस देश में कोई गांव या जिला नहीं है, जहां से लोग चार धाम नहीं गए हैं। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि उत्तराखंड एक स्वतंत्र राज्य बने। अटल बिहारी वाजपेयी ने यह फैसला लिया और अब पीएम मोदी राज्य का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। शाह का कहना था कि कांग्रेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है। यहां छुट्टियां बिताने ये लोग आते हैं। हमारे लिए उत्तराखंड बाबा केदार और बद्री विशाल का स्थल है। हमारे लिए भारत की संस्कृति की आत्मा है ये देवभूमि। पहाड़ों के साथ, मां गंगा, यमुना के साथ हमारी श्रद्धा जुड़ी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव : युवा को रोजगार, रिटायर्ड फौजी को सरकारी जॉब, 24 घंटे मुफ्त बिजली, देवभूमि के लिए आप का 'वचन'
अमित शाह ने ये भी कहा-
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव: PM मोदी बोले- बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहने वाली कांग्रेस अब उनके नाम पर वोट मांग रही
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.