जन की बात ओपिनियन पोल: 40% वोट शेयर के साथ उत्तराखंड में फिर से BJP की सरकार; कांग्रेस की सीटें भी बढ़ेंगी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Vidhan sabha Chunav 2022) के लिए 70 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले INDIA NEWS-जन की बात जनमत सर्वेक्षेण (JAN KI BAAT OPINION POLL) में उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनते दिख रही है। उत्तराखंड में भाजपा को 40% वोट मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार सीटें कम हो रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आई थी। भाजपा को 57 सीटें मिली थीं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 10:58 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 04:33 PM IST

नई दिल्ली. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Vidhan sabha Chunav 2022) के लिए 70 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले अंतिम INDIA NEWS-जन की बात जनमत सर्वेक्षेण (JAN KI BAAT OPINION POLL) में उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनते दिख रही है। उत्तराखंड में भाजपा को 40% वोट मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार सीटें कम हो रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आई थी। भाजपा को 57 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें। दो सीटें अन्य के खाते में आई थीं।  

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव में जन की बात का ओपिनियन पोल: AAP को 60+ सीटें मिल सकती, 70% लोग बोले- कांग्रेस गुटबाजी से हार रही

Latest Videos

उत्तराखंड में भाजपा की वापसी
ओपिनियन पोल के अनुसार, उत्तराखंड में फिर से बीजेपी सरकार बना सकती है। हालांकि इस बार 70 सीटों में से भाजपा को 34-39 सीटें मिलते दिख रही हैं। कांग्रेस को 27-33 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा के लिए अनुमानित वोट शेयर 40% और कांग्रेस को 38% है। AAP को 11 प्रतिशत, बसपा को 2 प्रतिशत, जबकि अन्य को 9 प्रतिशत वोट शेयर होते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी को 2-4 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 0-1 सीट आते दिख रही है। 

यह भी पढ़ें-Opinion poll : उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी तय, 163 सीटों पर सिमटेगी सपा, कांग्रेस-बसपा को सिंगल डिजिट

4000 सैम्पल साइज
यह ओपिनियन पोल 31 जनवरी से 5 फरवरी, 2020 के बीच किया गया। इसमें 4000 सैम्पल लिए गए। इसमें 18-25 उम्र के 18 प्रतिशत, 25-35 उम्र के 22 प्रतिशत, 35-45 उम्र के 40 प्रतिशत और 45 प्लस उम्र के 20 प्रतिशत लोगों की राय ली गई। 

क्षेत्रवार सीटें

यह भी पढ़ें-3000 पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, फ्री स्कूटी...पढ़ें यूपी चुनाव में बीजेपी के घोषणाएं
 

43 प्रतिशत लोग मौजूदा भाजपा सरकार से खुश
ओपिनियन पोल में 43 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्टि जताई। 32 प्रतिशत लोगों ने इसे औसत बताया। सिर्फ 25 प्रतिशत लोग ही सरकार से नाखुश नजर आए।

ये मुद्दे हैं इस बार 
इस चुनाव के मुख्य मुद्दों पर लोगों की राय ली गई। 25 प्रतिशत लोगों के लिए प्रत्याशी का चेहरा मुख्य मुद्दा था। 25 प्रतिशत ने पलायन को मुख्य मुद्दा माना। 18 प्रतिशत ने विकास, जबकि 12 प्रतिशत ने महंगाई, 10 प्रतिशत ने स्वास्थ्य और 10 प्रतिशत ने शिक्षा को मुख्य मुद्दा माना।

ब्राह्मणों के सबसे अधिक वोट भाजपा के खाते में
ओपनियन पोल में जाति के आधार पर भी लोगों की राय ली गई। इसके हिसाब से भाजपा के खाते में 48 प्रतिशत ब्राह्मणों के वोट जाते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 35 प्रतिशत, अन्य को 7 प्रतिशत ब्राह्मणों के वोट मिलते दिख रहे हैं। 10 प्रतिशत ब्राह्मण अभी कुछ तय नहीं कर पाए हैं, किसे वोट देंगे।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने जारी किया 'समाजवादी वचन पत्र', मुफ्त पेट्रोल और गैस सिलेंडर को लेकर भी किया वादा 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल