उत्तराखंड चुनाव : गरीबों को तीन सिलेंडर मुफ्त, किसानों को सम्मान निधि, जानिए भाजपा के दृष्टिपत्र की खास बातें

Published : Feb 09, 2022, 03:50 PM ISTUpdated : Feb 09, 2022, 04:03 PM IST
उत्तराखंड चुनाव : गरीबों को तीन सिलेंडर मुफ्त, किसानों को सम्मान निधि, जानिए भाजपा के दृष्टिपत्र की खास बातें

सार

घोषणापत्र के मुताबिक बीजेपी चुनाव जीतने पर गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देगी। इसके साथ ही किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। मैनिफेस्टो में महिलाओं, गरीबों, युवाओं समेत हर वर्ग को फोकस में रखा गया है। 

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) में बीजेपी (BJP) ने अपने वादों का पिटारा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बुधवार को भाजपा का घोषणा पत्र 'दृष्टि पत्र' जारी किया। घोषणापत्र के मुताबिक बीजेपी चुनाव जीतने पर गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देगी। इसके साथ ही किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। मैनिफेस्टो में महिलाओं, गरीबों, युवाओं समेत हर वर्ग को फोकस में रखा गया है। 

देश में पैसे की नहीं, दृष्टि की कमी - गडकरी
इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी ने अपने दृष्टिपत्र में हर वर्ग का विशेष रुप से ध्यान रखा है। ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। घोषणापत्र से पहले पूर्व सीएम निशंक व घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकीकी खास बातें सामने रखीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव लिए और उत्तराखंड के लोगों की राय जानी।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव में बढ़ी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड, इस तारीख को CM धामी के लिए मांगेंगे वोट

पूर्व सैनिक के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट

बीजेपी की तरफ से कहा गया कि पार्टी हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहती है। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए भू-कानून लाए जाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। केंद्र के 6000 के साथ ही राज्य सरकार से 6000 मिलाकर किसानों को12000 रुपए दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-चुनावी मौसम में CM धामी और मिस्टर खिलाड़ी की मुलाकात, उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे अक्षय कुमार

गरीब महिलाओं को तीन सिलेंडर मुफ्त

बीजेपी ने अपने विजन में बताया कि हरिद्वार को योग की राजधानी बनाने का पार्टी का मिशन है। गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की योजना है। गरीब घरों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा बीपीएल परिवार की महिलाओं को हर महीने दो हजार, गरीब बच्चों को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। 

दृष्टिपत्र की खास बातें
चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
किसानों को 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।

कब है वोटिंग
बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी। कुल 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनावी मैदान में 632 प्रत्‍याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने समझाया AAP को वोट देने से कैसे होगी 10 लाख की बचत, जानिए क्या कहा

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मां गंगा का लिया आशीर्वाद, हर की पौड़ी पर सांध्य आरती की, PHOTOS

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो