उत्तराखंड चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने समझाया AAP को वोट देने से कैसे होगी 10 लाख की बचत, जानिए क्या कहा

Published : Feb 07, 2022, 12:49 PM ISTUpdated : Feb 07, 2022, 01:09 PM IST
उत्तराखंड चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने समझाया AAP को वोट देने से कैसे होगी 10 लाख की बचत, जानिए क्या कहा

सार

अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे पर्यटन को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

हरिद्वार : उत्तराखंड के चुनावी मैदान (Uttarakhand Chunav 2022) में फतह के इरादे से उतरे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी-तोड़ मेहतन कर रहे हैं। चुनावी सभाओं के साथ वे जनता से संवाद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) का विजन भी सामने रख रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अरविंद केजरीवाल हरिद्वार (Haridwar) पहुंचे। यहां जनता से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे पर्यटन को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

AAP को वोट देने से 10 लाख की बचत
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता को समझाया कि कैसे आम आदमी पार्टी को वोट देने से 10 लाख रुपए की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हम बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा सब कुछ मुफ्त देंगे। जिससे हर परिवार का साल का दो लाख बचेगा, मतलब पांच साल में 10 लाख की बचत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास कोई एजेंडा नहीं है। ये कहते हैं पांच साल इन्होंने लूट लिया, अब हमारी बारी है।

इसे भी पढ़ें-चुनावी मौसम में CM धामी और मिस्टर खिलाड़ी की मुलाकात, उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे अक्षय कुमार

आप ही दे सकती  है ईमानदार सरकार

केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते  हुए कहा कि सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार दे सकती है। आपने बीजपी और कांग्रेस को कई मौके दिए, अब एक मौका हमें भी देकर देखिए। उन्होंने कहा कि अगर हम सात साल में स्कूल-अस्पताल ठीक कर सकते हैं तो क्या BJP और कांग्रेस 70 साल में इन्हें ठीक नहीं कर सकती थी? दोनों पार्टियां कहती हैं कि हमारे पास इनका स्टिंग है। अगर इनके पास स्टिंग है तो एक्शन क्यों नहीं लेते, जेल क्यों नहीं भेजते?

केजरीवाल के वादे

  • उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे टूरिज्म डेवलप होगा, रेवेन्यू जनरेट होगा।
  • यहां सरकारी स्कूल खंडहर बने हुए है इसलिए स्कूल ठीक करेंगे। सबको मुफ्त शिक्षा देंगे।
  • यहां गांव-गांव में हम मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे,. अस्पताली तैयार करेंगे। हर व्यक्ति का इलाज फ्री में करेंगे।
  • उत्तराखंड में सड़कों का जाल होगा, सड़कें दुरुस्त होंगी।
  • हिंदुओं को अयोध्या के दर्शन कराएंगे और मुस्लिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों और इसाई धर्म के लोगों को उनके तीर्थ स्थल की यात्रा कराएंगे।
  • रिटायर होने पर फौजी भाइयों को सरकारी नौकरी देंगे क्योंकि उनके पास अच्छा अनुभव होता है। दिल्ली जैसा शहीद को एक करोड़ की सम्मान राशि देंगे।

एक चरण में वोटिंग
बता दें कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। बीजेपी-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी और अन्य दल भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जनता को लुभाने वादे किए जा रहे हैं। विकास की बात की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मां गंगा का लिया आशीर्वाद, हर की पौड़ी पर सांध्य आरती की, PHOTOS

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव : हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़, बीजेपी को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Census 2027: डिजिटल होगी भारत की अगली जनगणना, संसद में सरकार ने बताया पूरा प्रॉसेस
इंडिगो संकट का 8वां दिन: आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ