उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने खोला घोषणाओं का पिटारा, प्रियंका गांधी बोलीं- हम प्रतिज्ञाएं निभाएंगे

Published : Feb 02, 2022, 05:50 PM IST
उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने खोला घोषणाओं का पिटारा, प्रियंका गांधी बोलीं- हम प्रतिज्ञाएं निभाएंगे

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को पहली वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और विकास कार्य ना कराने के आरोप लगाया। 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को पहली वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और विकास कार्य ना कराने के आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया। प्रियंका का कहना था कि सच्चाई यह है कि पैसे हैं, सच्चाई यह है कि रोजगार के लिए खाली पद हैं, सच्चाई यह है कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। सरकार अगर यह करना चाहती थी तो कर सकती थी। 

प्रियंका ने कहा कि आज जहां-जहां मैं जाती हूं, यह स्पष्ट हो जाता है कि पिछले पांच सालों में उन्होंने कुछ काम नहीं किया। पिछले पांच सालों में आपकी जो उम्मीदें हैं वो टूटी हैं, जो वादे किए थे वो टूटे, जो पहले काम किया गया था वही आज दिखता है। कांग्रेस महासचिव ने यहां युवाओं को प्रतिज्ञा पत्र देकर रोजगार दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिज्ञाएं निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोडियाल (Ganesh Godiyal), पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat), प्रीतम सिंह (Pritam Singh) उपस्थित रहे।

सरकार बनी तो 500 रुपए से महंगा नहीं होगा गैस सिलेंडर
प्रियंका ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि गैस की कीमत 500 रुपए के पार नहीं होगी। 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे। पर्यटन पुलिस एक अलग फोर्स बनेगी, जिसमें और रोजगार पैदा किए जाएंगे। 40% सरकारी रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी, आशा और आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार का वादा किया, लेकिन आज स्थिति ये बना ​दी है कि पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है कि इनका ही इंजन ठप हो गया है।

सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया
प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल भी गईं। वह दून स्कूल पहुंचीं और वहां के शिक्षकों से मिलीं। जनसभा में प्रियंका ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर बुरा लगा रहा है।

भाजपा विकास नहीं, सिर्फ धर्म की बात करती है
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। भाजपा रोजगार की नहीं, सिर्फ धर्म की बात कर रही है। कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, देवभूमि से जोड़ा नाता, बीजेपी पर प्रहार,बताया क्या है विजन

Uttarakhand Election: अमित शाह ने कहा- लोग नहीं भूले कि अलग राज्य की मांग कर रहे युवाओं पर गोली किसने चलवाई

उत्तराखंड चुनाव : बेटी अनुपमा के लिए वोट मांगते-मांगते इमोशनल हुए हरीश रावत, आंखों से छलके आंसू

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत