2026 में 5 हसीनाओं का चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू, एक्शन-थ्रिलर से मचाएंगी तहलका

Published : Jun 25, 2026, 02:27 PM IST

Upcoming Female Lead Movies 2026: 2026 में किन एक्ट्रेसेस के चर्चे सबसे ज्यादा हो सकते हैं? फीमेल लीड वाली कौन-कौन सी फिल्में 2026 में रिलीज होने वाली है? क्या फीमेल लीड वाली फिल्में 2026 में बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेंगी? 

PREV
16
अपकमिंग फीमेल लीड मूवीज

बॉलीवुड में हर साल कई स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतते हैं, लेकिन आपको बता दें कि 2026 एक्ट्रेसेस के नाम होने वाला है। इस साल के आने वाले महीनों में फीमेल लीड वाली कुछ धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। बताया जा रहा है कि ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाएंगी। इनमें कुछ एक्शन-थ्रिलर, क्राइम और बायोपिक होगी। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

26
1. आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा

यशराज फिम्ल्स के बैनर तले बनी मूवी अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर शिव रवैल हैं। फिल्म बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी हैं।

36
2. हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू

हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें हुमा मुंबई की एक हिटवुमन के किरदार निभा रही है। 3 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म के डायरेक्टर नचिकेत सामंत है। इसमें सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी हैं।

46
3. श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा 28 अगस्त को रिलीज होगी। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये बायोपिक फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है।

56
4. करीना कपूर की फिल्म दायरा

करीना कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर मेघना गुलजार की इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन है।

66
5. रश्मिका मंदाना की फिल्म मायसा

रश्मिका मंदाना की मायसा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके डायरेक्टर रवींद्र पुले हैं। मूवी में गुरु सोमसुंदरम और ईश्वरी राव लीड रोल में हैं। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories