अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने रिलीज हो रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। बता दें कि प्रियदर्शन अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी फेमस हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला देखने से पहले आप ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्मों का मजा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी 6 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर किया और ओटीटी पर भी जलवा दिखा रही हैं।
27
फिल्म स्त्री 2
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सरकटे का आतंक 2024 में आई थी, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म ने 874.58 करोड़ कमाए थे, जबकि इसका बजट 105 करोड़ था। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के डायरेक्टर प्रियदर्शन थे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 85 करोड़ का बिजनेस किया था।
47
फिल्म मुंज्या
2024 में आई फिल्म मुंज्या के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार थे। इसमें शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह लीड रोल में थे। इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 132.13 करोड़ का कारोबार किया था।
57
फिल्म भूल भुलैया 2
2022 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 266.88 करोड़ कमाए थे। फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
67
फिल्म भेड़िया
फिल्म भेड़िया अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 2022 में आई एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इसमें वरुण धवन और कृति सेनन थे। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 89.97 करोड़ कमाए थे। इस मूवी को जियोहॉस्टार पर देखा जा सकता है।
77
फिल्म भूतनाथ
2008 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जूही चावला-शाहरुख खान के साथ इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने 38.8 करोड़ कमाए थे। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।