72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन, यामी गौतम समेत इन सितारों को मिला नेशनल अवॉर्ड, देखें पूरी विनर लिस्ट

Published : Sep 22, 2026, 06:39 PM IST

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फिल्म, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। यहां देखें पूरी विनर लिस्ट।

PREV
16

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस बार 2024 में सर्टिफाइड फिल्मों और कलाकारों के काम को पुरस्कार मिले हैं। इस साल ‘आर्टिकल 370’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने एक साथ पुरस्कार जीता।

26

‘आर्टिकल 370’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म

‘आर्टिकल 370’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्म के निर्माता जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज हैं, जबकि इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। फिल्म में यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

36

कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो कलाकारों के बीच शेयर हुआ। मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और हिंदी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल चुना गया।

46

अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशकों से ज्यादा लंबे योगदान के लिए 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। अनंत नाग ने कन्नड़ के साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘मालगुडी डेज’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे हैं और 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

56

धनुष को स्पेशल मेंशन मिला

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में धनुष को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया। एक्टर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान ‘कैप्टन मिलर’ के लिए दिया।

और पढ़ें: New OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, ‘टॉक्सिक’ से ‘शक’ तक पूरी लिस्ट

66

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की प्रमुख विनर लिस्ट

  • बेस्ट फीचर फिल्म: ‘आर्टिकल 370’
  • बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ - रंदीप हुड्डा
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट: ‘कल्कि 2898 एडी’
  • बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरनमेंटल वैल्यूज: ‘कैप्टन मिलर’
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: ‘35-चिन्ना कथा काडु’
  • बेस्ट डायरेक्शन: राजकुमार पेरियासामी — ‘अमरन’
  • बेस्ट एक्टर: ममूटी- ‘ब्रह्मयुगम’ और कार्तिक आर्यन — ‘चंदू चैंपियन’
  • बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम - ‘आर्टिकल 370’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा -‘भक्षक’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सचाना नमिदास -‘महाराजा’ और रोपाश्री वरकाडी — ‘मिथ्या’
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अभय जोधपुरकर - ‘घरात गणपति’
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: वैकोम विजयलक्ष्मी - ‘ए.आर.एम.’
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: ‘ब्रह्मयुगम’ - शेहनाद जलाल
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: ‘पुष्पा: द रूल पार्ट-02’, ‘स्वर्गंधर्व सुधीर फडके’ और ‘लकी भास्कर’
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: ‘भूल भुलैया 3’
  • बेस्ट एडिटिंग: ‘अमरन’
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: ‘कल्कि 2898 एडी’
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: ‘पुष्पा: द रूल पार्ट-02’
  • बेस्ट मेकअप: ‘कमिटी कुरोल्लु’
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ‘आर्टिकल 370’ और ‘अमरन’
  • बेस्ट लिरिक्स: मनोज मुंतशिर -‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली- ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनल अरासु-‘महाराजा’
  • स्पेशल मेंशन: धनुष - ‘कैप्टन मिलर’ और सुरेन जी - ‘मेयाझगन’ के साउंड मिक्स के लिए।

और पढ़ें: Kartik Aaryan New Film: कार्तिक आर्यन की नई मूवी में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, एक्टर का होगा यह रोल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories