आमिर खान के 2 हिंदू बीवियों से हुए 3 बच्चे, क्या है उनके मुस्लिम नामों के पीछे की असली कहानी?

Published : Jun 22, 2026, 07:30 AM IST
Aamir Khan Kids Name Story

सार

आमिर खान बता चुके हैं कि जुनैद, इरा और आजाद के नाम उन्होंने नहीं रखे। उन्होंने ये नाम रखने के पीछे की कहानी भी शेयर की थी। जानिए कैसे उनके बच्चों के नाम रखे गए?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वे 5 जुलाई 2026 को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वैसे 61 साल के आमिर पहले दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली दो पत्नियां हिंदू रही हैं। दोनों से आमिर खान के तीन बच्चे हैं और खास बात यह है कि तीनों के नाम मुस्लिम हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बच्चों के मुस्लिम नाम खुद आमिर ने नहीं रखे हैं। फिर किसने रखे आमिर खान के बच्चों के नाम? क्या है इनके पीछे की कहानी? चलिए आपको बताते हैं सबकुछ...

आमिर खान के बच्चों के नाम किसने रखे?

ठीक एक साल पहले जून 2025 में आमिर खान दिग्गज पत्रकार रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने अपने तीनों बच्चों—जुनैद खान, इरा खान (जिसे वे आयरा कहकर भी बुलाते हैं) और आजाद राव खान—के नामों के पीछे की कहानी साझा की थी। दिलचस्प बात यह रही कि आमिर ने साफ कहा कि बच्चों के नाम रखने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और यह फैसला उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव ने लिया था। दरअसल, शो के दौरान जब राजत शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहली पत्नी का नाम रीना, दूसरी पत्नी का नाम किरण और भविष्य की पत्नी का नाम गौरी है, तो आमिर खान मुस्कुराते और शरमाते नजर आए। इसके बाद चर्चा उनके बच्चों के नामों पर पहुंच गई, जहां उन्होंने कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

यह भी पढ़ें : आमिर खान से पहले इन एक्टर्स ने भी 60-70 की उम्र में शादी, 2 तो चौथी बीवी घर लाए

बच्चों के नामों को लेकर पूछे गए सवाल पर आमिर ने कहा, “मेरे बच्चों के जो नाम रखे गए हैं, वे मेरी पत्नियों ने रखे हैं। इसमें मेरी कोई दखलअंदाजी नहीं थी। आप भी पति हैं, इसलिए जानते होंगे कि बच्चों का नाम क्या होगा, यह आमतौर पर पत्नी ही तय करती है। पति की ज्यादा नहीं चलती।”

आमिर खान के बच्चों जुनैद और इरा के नाम कैसे चुने गए?

बातचीत के दौरान उन्होंने इरा और आजाद नाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर भी खुलकर बात की। आमिर ने बताया कि उनके बड़े बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान के नाम उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ने चुने थे। उन्होंने कहा, “रीना ने जुनैद और इरा नाम चुने थे। और मैं आपको बता दूं कि इरा, सरस्वती का भी एक नाम है। क्या आपने इरावती का नाम सुना है? इरा उसी का छोटा रूप है। रीना ने यह नाम मेनका गांधी की किताब ‘बुक ऑफ हिंदू नेम्स’ से लिया था।”

आजाद नाम के पीछे किरण राव की सोच

अपने छोटे बेटे आजाद राव खान के नाम को लेकर आमिर ने बताया कि यह फैसला उनकी दूसरी पत्नी किरण राव का था। उन्होंने कहा, “आजाद नाम किरण ने चुना था। हम मौलाना आजाद के परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने हमारे लिए और देश की आजादी के लिए बड़े त्याग किए थे। उन्होंने नेहरू जी, गांधी जी और पटेल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। वह हमारे लिए प्रेरणा हैं। इसलिए किरण ने कहा कि हमें अपने बेटे का नाम उनके नाम पर रखना चाहिए।” आमिर खान ने आगे कहा, “आजाद कोई मुस्लिम नाम नहीं है। क्या आपने चंद्रशेखर आजाद का नाम नहीं सुना? इसलिए आजाद किसी एक धर्म से जुड़ा नाम नहीं है। यह एक तटस्थ नाम है। और सच कहूं तो यह नाम भी मैंने नहीं चुना था।”

यह भी पढ़ें : 61 साल के आमिर खान की तीसरी शादी कब, कहां और कैसे होगी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

आमिर खान की पिछली दो शादियों के बारे में

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए—बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बावजूद दोनों अपने बच्चों के साथ जुड़े रहे। रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी। साल 2011 में दोनों ने बेटे आजाद राव खान का स्वागत किया। हालांकि 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बावजूद इसके दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं और को-पैरेंटिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

देश का सबसे महंगा एक्टर, जिसकी एक फिल्म से हुई कमाई यश की कुल संपत्ति से भी 6 गुना!
India’s Got Latent 2 को लेकर आशीष चंचलानी ने कही बड़ी बात, बोलें- समय रैना ने लड़ी...