
आखिरकार यह कन्फर्म हो गया! बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। गुरुवार को मुंबई में 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने पुष्टि की कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि यह एक बेहद निजी समारोह होगा जो उनके घर पर करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में होगा।
उन्होंने कहा, "हां, मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को, और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों फैमिलीज के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और ब्लेसिंग्स चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।"
पिछले साल मार्च में आमिर के 60वें जन्मदिन पर, एक्टर ने मुंबई में मीडिया से अपनी पार्टनर गौरी का परिचय कराया था, और तब से फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में और ज्यादा जानने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी किरण राव से हुई थी। रीना से अपनी पहली शादी से आमिर के दो बच्चे हैं, जुनैद और इरा। एक्टर और उनकी दूसरी पत्नी, डायरेक्टर किरण राव ने 2005 में शादी की थी और 2021 में अलग हो गए। वे अपने बेटे आजाद की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। (एएनआई)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।