आमिर खान ने पहली शादी किस उम्र में की थी? दूसरे निकाह के वक्त कितने साल के थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

Published : Jul 05, 2026, 03:29 PM IST
aamir khan third wedding update

सार

61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए आमिर खान की पहली और दूसरी शादी किस उम्र में हुई थी? जानिए उनकी मैरिज टाइमलाइन और फैमिली डिटेल्स।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी तीसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं। उनकी नई दुल्हन का नाम गौरी स्प्रैट का है, जो कथिततौर पर क्रिश्चियन कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं। 47 साल की गौरी आमिर से 14 साल छोटी हैं। यानी पहली दो शादियों की तरह यह भी आमिर की अलग धर्म में शादी है। वैसे चर्चा इस बात की ज्यादा नहीं है, बल्कि लोग आमिर की उम्र को लेकर बात कर रहे हैं। वे 61 साल के हैं और इस उम्र में उनका शादी करना लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे हम आपको बता रहे हैं कि अपनी पहली और दूसरी शादी के वक्त आमिर कितने साल के थे।

कब और किस उम्र में हुई थी आमिर खान की पहली शादी?

आमिर खान की पहली शादी उस वक्त हो गई थी, जब उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था। हालांकि, वे असिस्टेंट डायरेक्टर,चाइल्ड आर्टिस्ट और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम कर चुके थे। 1988 में आमिर की लीड एक्टर के तौर पर पहली फिल्म 'क़यामत से क़यामत तक' रिलीज हुई, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इससे लगभग दो साल पहले 18 अप्रैल 1986 को आमिर ने 21 साल की उम्र में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। उस वक्त रीना बालिग़ भी नहीं हुई थीं। वे तब 17 साल 7 महीने की हुई थीं। 2 जून 1993 को उनके बेटे जुनैद और 8 मई 1997 को बेटी आयरा का जन्म हुआ। 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें : Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान की तीसरी शादी की फर्स्ट फोटो वायरल, एक फ्रेम में दिखी फैमिली

दूसरी शादी के वक्त कितने साल के थे आमिर खान?

आमिर खान ने रीना दत्ता से तलाक लेने के लगभग 3 साल बाद फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर किरण राव से दूसरी शादी की। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाक़ात आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी। आमिर इसके लीड हीरो थे और किरण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही थीं। 28 दिसंबर 2005 को जिस वक्त आमिर ने दूसरी शादी उस वक्त वे 40 साल के हो चुके थे। वहीं किरण 32 साल की थीं। 2011 में कपल के बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। पहली शादी की तरह ही आमिर की दूसरी शादी भी 16 साल चली और 2021 में उनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें : आमिर खान से पहले इन एक्टर्स ने भी 60-70 की उम्र में शादी, 2 तो चौथी बीवी घर लाए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhamaal 4 स्टार जावेद जाफरी का लग्जरी होम, हर कोना देता है रॉयल फील-5 PHOTO
Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान की तीसरी शादी की फर्स्ट फोटो वायरल, एक फ्रेम में दिखी फैमिली