Aamir Khan: दीया जलाने से पहले उतारे जूते, आमिर खान ने खोला 'लगान' का 25 साल पुराना राज

Published : Mar 14, 2026, 12:22 PM IST
aamir khan lagaan

सार

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने जूते उतारकर दीया जलाकर परंपरा का सम्मान किया। उन्होंने 'लगान' के दिनों को याद क

मुंबई: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने एक बार फिर अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लिया है। मुंबई में हुए 'रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल' (Red Lorry Film Festival) के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, इवेंट में दीया जलाने के लिए आमिर खान को स्टेज पर बुलाया गया था। चेक शर्ट, जींस और बूट्स पहने आमिर जैसे ही दीये के पास पहुंचे, उन्होंने अचानक झुककर अपने जूते उतारे और फिर नंगे पैर जाकर दीया जलाया। भारतीय परंपरा के प्रति उनके इस सम्मान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनके संस्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'लगान' की शूटिंग के दौरान सुनते थे गायत्री मंत्र

इसी इवेंट में आमिर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। आमिर ने बताया, "फिल्म में अर्जन का रोल करने वाले अखिलेन्द्र मिश्रा बस में सफर के दौरान गायत्री मंत्र चलाते थे। हमारी टीम में कुछ लोग इंग्लिश गाने सुनना चाहते थे, लेकिन मैं जोर देता था कि गायत्री मंत्र ही सुना जाए। पूरे छह महीने तक, हर दिन शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने से पहले हम सब ये मंत्र सुनते थे।"

उन्होंने आगे बताया, "इससे हमें एक तरह से ध्यान की अवस्था में काम करने में मदद मिलती थी। काम पर जाते वक्त आपका मानसिक स्टेट कैसा है, यह बहुत मायने रखता है। हम सूरज उगने से पहले बस में सफर करते थे और उस अंधेरे में गायत्री मंत्र सुनना हमें एक अलग ही ताकत देता था।"

ऑस्कर रेस और 'लगान' का क्रेज

'लगान' के ऑस्कर कैंपेन को याद करते हुए आमिर ने कहा, “ऑस्कर के समय हम बस एक ही काम कर सकते थे - फिल्म की स्क्रीनिंग रखना। हमें चिंता थी कि लोग आएंगे भी या नहीं। हम सिर्फ एकेडमी मेंबर्स के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों और आम लोगों के लिए भी शो रखते थे। पार्किंग स्टाफ से लेकर जो भी मिलता, हम सबसे फिल्म देखने की गुजारिश करते थे। हमें यकीन था कि जो भी फिल्म देखेगा, उसे यह पसंद आएगी। उस वक्त हमारा सबसे बड़ा मकसद लोगों को थिएटर तक लाना था।”

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ustad Bhagat Singh Trailer कब-कितने बजे आएगा? 'धुरंधर 2' से क्लैश के बीच आया बड़ा फैसला!
Dhurandhar The Revenge Advance Booking शुरू, इधर फिर से रिलीज हुई 'धुरंधर'