आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज, आखिरी सीन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, देखें

Published : Oct 07, 2026, 11:52 AM IST
Bivi Ho Toh Aisi Trailer Release

सार

Bivi Ho Toh Aisi Trailer: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आखिर ट्रेलर के लास्ट सीन में ऐसा क्या हुआ, कि फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है? जानें पूरी कहानी और देखें फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर।

Bivi Ho Toh Aisi Trailer Release Aamrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में आम्रपाली दुबे के साथ सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी और दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

वकील बनने का सपना, फिर शादी के बाद बदल जाती है कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत आम्रपाली दुबे के किरदार के वकील बनने के सपने से होती है। इसके बाद कहानी शादीशुदा जिंदगी और पति-पत्नी के बीच पैदा होने वाली उलझनों की तरफ बढ़ती है। ट्रेलर में रिश्तों से जुड़े भावनात्मक पल हैं तो कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलता है। खास बात यह है कि ट्रेलर के आखिर में ऐसा मोड़ आता है, जो कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है। फिल्म में आखिर ऐसा क्या होता है और पति-पत्नी के रिश्ते की असली कहानी क्या है, इसका जवाब फिल्म के प्रीमियर के बाद ही मिलेगा। नीचे देखें ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर-

आम्रपाली-विक्रांत की जोड़ी पर टिकी नजर

‘बीवी हो तो ऐसी’ में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत को एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। निर्माता निशांत उज्जवल के मुताबिक दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को सहज तरीके से निभाया है। फिल्म का फोकस पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और मनोरंजन पर रखा गया है। फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले हुआ है। निशांत उज्जवल इसके निर्माता हैं, जबकि सोम भूषण फिल्म के लेखक-निर्देशक हैं। फिल्म में रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली और सबा खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। संजय पांडेय विशेष भूमिका में नजर आएंगे।

जल्द होगा फिल्म बीवी हो तो ऐसी का प्रीमियर

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और रजनीश मिश्रा ने संभाली है। गीत ओम झा, संतोष पाटिल और शेखर मधु ने लिखे हैं। सिनेमेटोग्राफी प्रमोद पांडेय और एडिटिंग जितेन्द्र सिंह जीतू ने की है। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के प्रीमियर की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘बीवी हो तो ऐसी’ कब और कहां प्रीमियर होती है और आम्रपाली दुबे-विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी पर्दे पर कैसी छाप छोड़ती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Yami Gautam का 100 साल पुराना पहाड़ी घर, 25 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी में है ऑर्गेनिक गार्डन और ग्रीनहाउस
दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को मिली कानूनी सुरक्षा, पाइरेसी से बचाने के लिए हाईकोर्ट ने उठाया ये कदम