Abhishek Bachchan ने बताया ऐश्वर्या राय संग शादी का सच! ऐसा क्या कहा कि वायरल हो गया

Published : Apr 04, 2026, 10:29 AM IST

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपने रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में कभी कॉम्पिटिशन नहीं रहा, बल्कि हमेशा पार्टनरशिप रही और यही उनकी बॉन्डिंग की सबसे बड़ी ताकत है। जानिए अभिषेक बच्चन ने क्या कुछ कहा...

PREV
15
शादी को लेकर क्या है अभिषेक बच्चन की सोच

लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने शादी को लेकर अपनी सोच के बारे में बताया, "जब मेरे पैरेंट्स की शादी हुई तो मेरी मां पापा से बहुत बड़ी स्टार थी। इसलिए यह अजीब बात नहीं थी। मुझे इस सोच के साथ बड़ा नहीं किया गया कि आपको हावी रहना है। यह हमेशा समझदारी के बारे में रहा है।"

25
दोस्ती से शुरू हुआ अभिषेक-ऐश्वर्या का रिश्ता

अभिषेक बच्चन ने कहा, "मैं अपने करियर की शुरुआत से ही ऐश्वर्या को जानता हूं। मेरी दूसरी फिल्म उनके साथ थी। उनके साथ मैंने सबसे ज्यादा फ़िल्में की हैं। हम उस वक्त रिलेशनशिप में नहीं थे, बल्कि अच्छे दोस्त थे। हम अभी भी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।”

यह भी पढ़ें : Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!

35
अभिषेक बच्चन बोले- शादी में कॉम्पिटिशन नहीं

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, "जब हम रिलेशनशिप, सगाई और फिर शादी में आए, तब भी यह हमेशा पार्टनरशिप रही। कभी यह चर्चा नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी। ” अभिषेक के मुताबिक, रिश्ता बिना किसी रोल-डिवाइड के नैचुरली चलता है।

45
अपनी जीत खुद कमाओ : अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो चाहता है कि कोई और पीछे हटे ताकि मैं जीत जाऊं। मुझे सिखाया गया है कि अपनी जीत खुद कमाओ। मेरे पिता ने मुझे लॉन्च नहीं किया और आज तक मेरे लिए कोई फिल्म नहीं बनाई। बल्कि मैंने ही उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस की है। मैं खुश हूं कि आज जो भी हूं, कह सकता हूं कि अपनी काबिलियत के दम पर पर हूं। मैं ईगो इसलिए कहता हूं की मैं कभी उस तरह का इंसान नहीं रहा, जिसकी जीत के लिए किसी और को हार माननी पड़े या वो दौड़ना बंद कर दे।"

यह भी पढ़ें : Abhishek Bachchan ने मुंबई में बेची करोड़ों की प्रॉपर्टी, प्रति स्क्वायर फीट कीमत कर देगी हैरान!

55
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी अप्रैल 2007 में हुई। 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। कुछ समय पहले उनकी शादी में दरार की ख़बरें मीडिया में आई थीं, जिसे उनके साथ में पब्लिक अपीयरेंस ने धता साबित कर दिया। अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बात अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो अभिषेक बच्चन को आगे रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' और शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। ऐश्वर्या पिछली बार तमिल फिल्म Ponniyin Selvan II में नजर आई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories