
Abhishek Bachchan Transformation: अभिषेक बच्चन आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो होलिस्टिक वेलनेस कोच और लेखिका वृंदा भट्ट ने शेयर की, जिसमें वह अभिषेक को अपनी नई किताब दे रही हैं।
इस तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक के ट्रांसफॉर्मेशन पर गया। उनका नया मस्कुलर लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। जैसे ही यह फोटो सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई फैंस ने उनके फिजिक और लुक की जमकर तारीफ की।
इससे पहले एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर और ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद को लगातार नया रूप देने में विश्वास रखते हैं और इसे अपना 2.0 वर्जन मानते हैं। अभिषेक के अनुसार, अगर एक्टर खुद को अपडेट नहीं करेगा, तो दर्शकों के लिए बोरिंग हो जाएगा। आज की ऑडियंस ज्यादातर 17-25 साल की उम्र के बीच है। इस नई पीढ़ी के लिए रिलेवेंट बने रहने के लिए खुद को बदलना जरूरी है।
अभिषेक ने कहा कि जो कलाकार लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहते हैं, वे लगातार खुद को नया बनाते रहते हैं और उनमें आगे बढ़ने की भूख होती है। उन्होंने यह भी माना कि उनके साथ डेब्यू करने वाले कई कलाकार अब इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं और जो हैं, वे लगातार खुद को बेहतर बना रहे हैं।
अभिषेक बच्चन इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में अभिषेक एक नेगेटिव रोल निभा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह जरूर कन्फर्म किया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।