Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन 50 साल के हो गए हैं। 5 फ़रवरी 1976 को मुंबई में पैदा हुए अभिषेक की गिनती भले ही फ्लॉप स्टार किड्स में होती है। लेकिन उनके खाते में कई शानदार अपकमिंग फ़िल्में हैं। नज़र डालिए अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवीज पर.…
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख़ खान लीड रोल में हैं और उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। चर्चा है कि अभिषेक बच्चन इस मूवी में बतौर विलेन दिखाई देंगे।
25
2. राजा शिवाजी
रिलीज डेट : 1 मई 2026
यह हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद लीड रोल में होंगे। जबकि उनके साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और सचिन खेड़ेकर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
35
3. द बिग बुल 2
रिलीज डेट : NA
यह 2021 में रिलीज हुई फाइनेंशियल क्राइम ड्रामा 'द बिग बुल' की सीक्वल होगी। अभी तक इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन प्रोड्यूसर आनंद पंडित इसके सीक्वल का ऐलान कर चुके हैं और उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिर से काम करने में रुचि दिखाई है।
45
4. फौजी (तेलुगु)
रिलीज डेट : 2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
2025 से लगातार ऐसी चर्चा चल रही है कि डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी की अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म को लेकर बात चल रही है। अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अगर अभिषेक इस लार्ज स्केल वॉर फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी।
55
5. Oththa Seruppu Size 7 Remake
रिलीज डेट : NA
अभिषेक बच्चन 2019 में रिलीज हुई तमिल थ्रिलर Oththa Seruppu Size 7 की हिंदी रीमेक के राइट्स खरीदे हैं और वे इस फिल्म पर काम भी शुरू कर चुके हैं। राधाकृष्ण पर्थिबन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। 2021 में उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन डायरेक्टर और बाकी टीम के साथ दिखाई दिए थे। हालांकि, फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।