अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 3 दिन में ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को पछाड़ा, जानें दोनों मूवीज की कमाई

Published : Oct 05, 2026, 07:00 AM IST
Ajay-Degn-Drishyam-The-Conclusion-vs-Mohanlal-Drishyam-3

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल दिखाया है कि सिर्फ तीन दिन में इसने मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें रिपोर्ट…

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ़्तार से कमाई कर रही है। तीन दिन में ही इस क्राइम थ्रिलर की कमाई का आंकड़ा 150 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी और जो मोहनलाल स्टारर मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम' की रीमेक थी। दोनों वर्जनों के तीसरे पार्ट 2026 में रिलीज हुए। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' तीन दिन में ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से आगे निकल गई है।

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने कितनी कमाई की थी?

मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' इसी साल 21 मई 2026 को रिलीज हुई थी। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, ईस्थर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी और आशा शरत जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि 4 दिन लंबे पहले वीकेंड में इसकी कमाई 54.45 करोड़ रुपए रही थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46 दिन तक चली और भारत में इसने लाइफटाइम 110.49 करोड़ रुपए कमा लिए थे। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 128.13 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 239.83 करोड़ रुपए कमाए थे।

यह भी पढ़ें :Drishyam 3 Collection Day 3: 'दृश्यम 3' की धुरंधर कमाई, 3 दिन में 'धमाल 4' समेत कई मूवीज को पछाड़ा

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने कितनी कमाई की?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। मेकर्स का दावा है कि यह 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म ने पहले दिन भारत में नेट 62 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन और तीसरे दिन का नेट कलेक्शन क्रमशः 53.50 करोड़ रुपए और 61 करोड़ रुपए की कमाई की।

यह भी पढ़ें :'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पहले इन 17 फिल्मों से कर चुके यह कमाल!

तीन दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 272.80 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

नीतू कपूर हुईं पैपराजी पर गुस्सा, बोलीं- 'बैक शॉट्स क्यों लेते हो... बड़ा मजा आता है...'
Drishyam 3 vs Drishyam 2: तीसरे दिन दृश्यम 2 से कितनी आगे निकली दृश्यम 3? आंकड़े चौंकानेवाले