
अजय देवगन अपनी हालिया रिलीज फिल्म धमाल 4 की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 13.75 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की है। इसी मौके पर आपको अजय की पिछली 5 फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इन लिस्ट मूवीज में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जो रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी, जबकि दूसरी फिल्मों ने ठीकठाक शुरुआत कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। आइए जानते हैं अजय की पिछली 5 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में...
अजय देवगन काफी समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई, इनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पाई।
2025 में आई अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन 9.11 करोड़ का बिजनेस किया था। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित, लव रंजन और तरुण जैन द्वारा लिखित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अजय के साथ आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 104.67 करोड़ कमाए थे।
अजय देवनग की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भी जलवा नहीं दिखा पाई। 2025 में आई इस फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ का कारोबार किया था। डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा की इस फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा और साहिल मेहता थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने कुल 60.90 करोड़ कमाए थे।
2025 में आई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ से अपने खाता खोला था। डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता की इस क्राइम थ्रिलर में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी थे। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 243.06 करोड़ का बिजनेस किया था।
अजय देवगन की 2025 में आई फिल्म आजाद महा डिजास्टर साबित हुई। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ कमाए थे। अमन देवगन और राशा थडानी की इस को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने टोटल 9.17 करोड़ कमाए थे।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन 2024 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर एक्शन मूवी ने पहले दिन 43.50 करोड़ का बिजनेस किया था। करीना कपूर, अर्जुन कपूर,जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और सलमान खान की इस फिल्म का बजट 375 करोड़ था और इसने 389.64 करोड़ का कारोबार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।