भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया अक्षरा सिंह और पवन सिंह विवाद। सालों पहले खत्म हुए रिश्ते के बावजूद बार-बार पूछे जा रहे सवालों से परेशान अक्षरा सिंह ने खुलकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने इंडस्ट्री और समाज के 'डबल स्टैंडर्ड' पर भी सीधा निशाना साधा।
Akshara Singh ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में कहा, " इस बात को ज़माना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा।"
25
'क्या मैं लड़की हूं, इसलिए सिर्फ मुझसे सवाल?'
बकौल अक्षरा सिंह, "मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो? अगर हर दूसरे–तीसरे दिन मेरे ऊपर ऐसे सवाल उठते रहेंगे, सोशल मीडिया पर मेरी रील्स बना दी जाएंगी, मेरे वीडियो को उसके साथ लिंक करके दिखाया जाएगा, तो मेरी जिंदगी कभी बच ही नहीं पाएगी।
35
समाज के डबल स्टैंडर्ड पर अक्षरा सिंह का बड़ा हमला
अक्षरा ने आगे कहा, "हर दिन इस पर बात क्यों हो? वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है, वो सब पब्लिक में है... सब जगह है। उसका चरित्र क्या है, फिर भी लोग उससे क्यों नहीं पूछ रहे कि तुमने जिंदगी में क्या किया होगा? मैं क्यों इस सवाल का जवाब दूं? मैं इस पर चर्चा नहीं करती।"
45
अक्षरा सिंह का सीधा सवाल- वो कौन हैं?
इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अब भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, "वो हैं कौन।"
55
पवन सिंह पर हैरेसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह पहले पवन सिंह पर शारीरिक प्रताड़ना और कंट्रोलिंग बिहेवियर के आरोप लगा चुकी हैं। 2019 में उन्होंने FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने उन पर धमकी देने और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें-वीडियो फैलाने का आरोप लगाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।