Akshay Kumar Parents: मम्मी-पापा संग अक्षय कुमार की 5 PHOTO, क्या है 'गज़ब बेइज्ज़ती' का वो किस्सा

Published : Feb 17, 2026, 10:58 AM IST

अक्षय कुमार ने अपने शो Wheel Of Fortune में पहली स्टेज परफॉर्मेंस से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। फिल्म 'मोहरा' के दौर में हुई इस घटना के मुताबिक़, उनके पैरेंट्स को ऑडिटोरियम में एंट्री नहीं मिली थी, जिसे एक्टर ने 'गज़ब बेइज्जती' बताया।

PREV
15
अक्षय कुमार के सुपरस्टार बनने से पहले की कहानी

परिवार में पहले एक्टर बने अक्षय कुमार ने कम उम्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। Main Khiladi Tu Anari और Mohra जैसी फिल्मों के बाद वे लाइव शोज़ करने लगे। इसी दौरान पंजाब में उनकी पहली बड़ी स्टेज परफॉर्मेंस हुई थी।

25
अक्षय कुमार के पैरेंट्स की जिद से शुरू हुई परेशानी

अक्षय कुमार ने बताया, "मैंने उनको बोला कि आप पीछे से दखो, लेकिन वो बोले कि आगे बैठके देखना है। फिर मैंने उनको टिकट दे दी। पंजाब में क्या होता है, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्विस होता है। टिकट कुछ नहीं होता। जब तक वो आए, वैन्यू पूरा भर चुका था। उन्होंने टिकट दिखाया, फिर भी नहीं जा सके अंदर।"

35
गार्ड ने सोचा अक्षय कुमार के पापा नशे में थे

अक्षय कुमार के मुताबिक़, "जब पापा ने गार्ड से कहा कि मैं उनका बेटा हूं, तो उसे लगा वो नशे में हैं।" आखिरकार उनके पैरेंट्स को शो देखे बिना ही लौटना पड़ा । बकौल अक्षय, “मैं स्टेज पर डांस कर रहा था और मेरी नज़र बस उन्हें ढूंढ रही थीं।”

45
क्या करते थे अक्षय कुमार के पिता?

अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया सेना में रहे और बाद में अकाउंटेंट बने। उनके निधन के बाद सुपरस्टार ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी का नाम Hari Om Entertainment रखा। 2013 में अक्षय कुमार ने पिता के नाम पर ही Hari Om Cancer Shelter भी शुरू किया।

55
अक्षय कुमार ने 2021 में अपनी मां को खोया

2021 में अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अपनी मां अरुणा भाटिया को खो दिया। जिस वक्त मां का निधन हुआ, उस वक्त वे उस समय लंदन में शूटिंग कर रहे थे। खबर सुनते ही तुरंत वे मुंबई लौट आए थे। अक्षय के परिवार में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, दो बच्चे आरव और नितारा के अलावा उनकी बहन अलका भाटिया भी हैं। अक्षय की भांजी सिमर ने इसी साल अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'इक्कीस' से बॉलीवुड में कदम रखा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories