Akshay Kumar ने 2 बड़ी फिल्मों पर दिया अपडेट, बताया हेरा फेरी 3-गोरखा बनेंगी या नहीं

Published : Apr 16, 2026, 06:55 PM IST
akshay kumar gives update on upcoming films hera pheri 3 and gorkha before bhooth bangla release

सार

अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म देखने के लिए फैन्स में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा हैं। बता दें कि इस साल यानी 2026 की अक्षय की ये पहली फिल्म है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसी बीच अक्षय ने अपनी 2 धांसू अपकमिंग फिल्मों पर अपडेट शेयर की हैं।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का मार्केट में इस वक्त सबसे ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फैन्स मूवी देखने के लिए क्रेजी नजर आ रहे हैं। फिल्म का गुरुवार को पेड प्रीव्यू शो कुछ शहरों में आयोजित किया जाएगा, वहीं ये 17 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने अपनी दो अपकमिंग धांसू फिल्मों को लेकर ताजा अपडेट शेयर की है। उन्होंने एक लाइव सेंशन में फैन्स के सवालों के जवाब दिए है और अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 और गोरखा को लेकर जानकारी दी।

फिल्म हेरा फेरी 3 और गोरखा को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला चर्चा में है और फैन्स भी इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने एक लाइव सेंशन में फैन्स से बातचीत की। इस दौरान उनसे एक फैन ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल पूछा कि मूवी कब आ रही है। अक्षय ने बताया कि फिलहाल तो इस मूवी पर अभी कुछ भी नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि बीच में खबरें वायरल हुई थी कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं, अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ भी नजर आए थे। हालांकि, अक्षय द्वारा दी गई अपडेट के बाद ऐसा लग रहा है कि ये मूवी इतनी जल्दी आने वाली नहीं है। बताया ये भी गया था कि इसपर कुछ लीगल मैटर होने के कारण इसे रोक दिया गया था। वहीं, उन्होंने अपनी फिल्म गोरखा को लेकर जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि ये फिल्म नहीं बन रही है। बता दें कि इस डायरेक्ट आनंद एल राय बनाने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने फिल्म से इसलिए किनारा कर लिया क्योंकि मेजर जनरल कार्डोजो की यूनिट के कुछ पूर्व सैनिकों ने फिल्म में दिखाई जाने वाली घटनाओं पर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वे भूत बंगला के अलावा वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आएंगे। ये दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी 2 फिल्में 2027 में रिलीज होगी इनमें से एक नाम अभी तय नहीं हुआ है और दूसरी गोलमाल 5 है। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में अक्षय विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें... 9Cr लगाकर प्रोड्यूसर ने पत्नी-भाई के साथ बनाई फिल्म, बनी 1993 की सबसे बड़ी डिजास्टर

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tum Se Tum Tak: आर्य की हालत नाजुक, अनु पर तानों की बौछार; क्या बच पाएगा दोनों का प्यार?
Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर