वो इकलौता एक्टर जिसने लगाई 100 करोड़ी फिल्मों की लाइन, 36 साल में दीं इतनी फिल्में

Published : Apr 26, 2026, 09:22 PM IST
highest 100 crore movie actor

सार

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उस इकलौते भारतीय एक्टर के बारे में, जिसने एक-दो नहीं बल्कि 20 ऐसी फिल्में दी हैं, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।    

Akshay Kumar Bhooth Bangla Enters 100 Crore Club: करीब दो दशक पहले आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई करके इतिहास रचा था। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसने इस आंकड़े को पार किया। तब से लेकर अब तक लगभग 150 भारतीय फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। इनमें कई बड़े बजट की फिल्में हैं तो कई छोटी फिल्में भी इस लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। कई अभिनेताओं की एक से ज्यादा फिल्में भी इस क्लब में शामिल हैं, जो उनकी लगातार कामयाबी को दिखाती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस फेहरिस्त में सलमान, शाहरुख आमिर खान या अजय देवगन होंगे, तो आप गलत हैं।

कौन है सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले इकलौता एक्टर

सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाला बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय की हालिया फिल्म 'भूत बंगला' भी अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही एक्टर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अक्षय की अब 20 फिल्में इस क्लब में एंट्री ले चुकी हैं।

अक्षय ने तोड़ा सलमान खान का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की भूत बंगला के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के साथ ही उन्होंने सलमान खान के 18 फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि अक्षयर कुमार की इन 20 फिल्मों में से 6 मूवी महामारी के बाद रिलीज हुई हैं, जब सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम थी। इसके बावजूद अक्षय लगातार सफल फिल्में देने में कामयाब रहे हैं। 'भूत बंगला' की सफलता के बाद अब हाउसफुल 5 और केसरी 2 जैसी फिल्मों से उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद का समय उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा था, जब सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु, बच्चन पांडेय और रक्षा बंधन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं।

अक्षय कुमार की सफलता का राज

अक्षय कुमार की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी स्मार्ट फिल्म चुनने की रणनीति और 2007 से 2019 तक का उनका शानदार दौर है। इस समय के दौरान वह हर साल 3-4 फिल्मों में काम करते थे, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उनकी मौजूदगी लगातार बनी रहती थी। दूसरी ओर, शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारे आमतौर पर साल में 1-2 फिल्में ही करते थे, जबकि आमिर खान इससे भी कम फिल्में करते हैं। कम बजट में ज्यादा फिल्में करने की रणनीति ने अक्षय को इस लिस्ट में सबसे आगे पहुंचा दिया।

100 करोड़ी फिल्में देने में कौन किस नंबर पर?

अक्षय कुमार - 20 फिल्में

सलमान खान – 18 फिल्में

अजय देवगन – 16 फिल्में

शाहरुख खान – 10 फिल्में

रणवीर सिंह – 9 फिल्में

ऋतिक रोशन - 8 फिल्में

रजनीकांत - 8 फिल्में

विजय - 8 फिल्में

प्रभास - 7 फिल्में

आमिर खान - 7 फिल्में

रणबीर कपूर - 7 फिल्में

आने वाले प्रोजेक्ट्स: और बढ़ेगा रिकॉर्ड?

अक्षय कुमार आने वाले समय में अपने इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में हेराफेरी 3, वेलकम टू द जंगल और 'हैवान' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो सालों में वह अपने 100 करोड़ क्लब के आंकड़े को और आगे ले जाएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

40 साल बाद भी पति को लेकर 1 बड़ा अफसोस, गोविंदा की पत्नी ने खोले कई सीक्रेट राज
Raja Shivaji: शिवाजी महाराज पर बागेश्वर बाबा की टिप्पणी से मचा बवाल, किसने चेताया- ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं