अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी हिट मशीन कहलाई है। दोनों करीब 16 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों की साथ वाली फिल्म भूत बंगला आ रही है, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। आइए देखते है अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में करीब 6 फिल्मों में काम किया। दोनों की साथ वाली पहली फिल्म हेरा फेरी थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद दोनों ने लगातार साथ काम किया। दोनों की फिल्में हिट तो रही पर एक भी 100 करोड़ क्लब में नहीं पहुंची।
28
फिल्म हेरा फेरी
2000 में आई फिल्म हेरा फेरी एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और नीरज वोरा ने इसकी पटकथा लिखी थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर थे। ये फिल्म 1989 में आई मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का रीमेक थी। 7.5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 21.4 करोड़ का कलेक्शन किया था।
गरम मसाला 2005 में आई एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, परेश रावल, रिमी सेन, नेहा धूपिया और राजपाल यादव लीड रोल में थे। ये फिल्म प्रियदर्शन की अपनी 1985 की मलयालम कॉमेडी फिल्म बोइंग बोइंग का रीमेक थी। 17 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 54.65 करोड़ कमाए थे।
48
फिल्म भागम भाग
2006 में आई फिल्म भागम भाग कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया और इसे नीरज वोरा ने लिखा था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल के साथ लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान और असरानी भी थे। 32 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 67.82 करोड़ का बिजनेस किया था।
58
फिल्म भूल भुलैया
भूल भुलैया 2007 में आई एक साइकॉलोजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। ये 1993 में आई मलयालम फिल्म मणचित्रथाझू का रीमेक थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीशा पटेल के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले लीड रोल में थे। 32 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 82.35 करोड़ का कारोबार किया था।
68
फिल्म दे दना दन
दे दाना दान प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 2009 में आई एक कॉमेडी फिल्म थी। ये हॉलीवुड फिल्म स्क्रूड का अडाप्शन थी। इसके कुछ सीन्स 2004 की फिल्म वेट्टम से लिए गए हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, परेश रावल, समीरा रेड्डी और नेहा धूपिया लीड रोल में थे। 40 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 81.90 करोड़ कमाए थे।
78
फिल्म खट्टा-मिठा
खट्टा मीठा 2010 में आई एक राजनीतिक व्यंग्य एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और निर्देशित किया था। ये 1988 में आई प्रियदर्शन की फिल्म वेल्लानाकालुडे नाडु का रीमेक थी। इसमें अक्षय कुमार, तृषा, कुलभूषण खरबंदा, राजपाल यादव, असरानी, जॉनी लीवर, अरुणा ईरानी, उर्वशी शर्मा, मकरंद देशपांडे, जयदीप अहलावत, मनोज जोशी, मिलिंद गुनाजी और नीरज वोरा लीड रोल में थे। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 62.79 करोड़ का बिजनेस किया था।
88
फिल्म भूत बंगला
करीब 16 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिल्म भूत बंगला से वापसी कर रही है। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, मिताली पारकर, राजेश शर्मा लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।