
अक्षय कुमार डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। फैन्स फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड दिख रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने अपनी 2 धमाकेदार अपकमिंग फिल्मों को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर की। बता दें कि उनकी ये फिल्में हैवान और हेरा फेरी 3 है। बता दें कि फिल्म हैवान में अक्षय विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का टीजर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की बारी है। रिपोर्ट कि मानें तो भूत बंगला का ट्रेलर मार्च के अंत में रिलीज किया जाएगा। भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर अपडेट दिया है। अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फिल्म हैवान इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं। बता दें कि ये प्रियदर्शन की साउथ फिल्म अप्पम का हिंदी रीमेक है। अप्पम में मोहनलाल लीड रोल में थे। हालांकि, उन्होंने अभी तक हैवान की डेट रिवील नहीं की है। अगर ये स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होती है तो इसे बॉक्स ऑफिस पर कई धांसू फिल्मों से टक्कर मिलेगी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर भी अपडेट दिया है। बता दें कि हेरा फेरी 3 में कानूनी पेचीदगियों के चलते देरी हो रही है। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने हाल ही में पुष्टि की है कि फिलहाल कुछ अनसुलझे विवादों के कारण ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है, हालांकि इसे आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। इंडिया टुडे से हाल ही में हुई बातचीत में निर्देशक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा- अभी भी कुछ कानूनी मुद्दे हैं। हम उन्हें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार ये सुलझ जाएं तो हम फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के शानदार अभिनय किया और ये हिट भी रही। उनके किरदार राजू, श्याम और बाबूराव, आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और उनके डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Trailer: पता चल गया कब आएगा अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर
अक्षय कुमार की इस साल यानी 2026 में अभी तक कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है। इस साल की उनकी पहली फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल, हैवान, गोलमाल 5 और एक अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे। वेलकम टू द जंगल और हैवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वे अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग भी लगातार कर रहे हैं। बता दें कि 2025 में उनकी 5 फिल्में स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5, कन्नप्पा, जॉली एलएलबी 3 रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें... OTT पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्में, TOP 8 में Dhurandhar इस No. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।