
एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 16 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अक्षय समेत मूवी से जुड़े सभी स्टार्स फिल्म की प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी हॉरर कॉमेडी मूवी को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनके साथ काम कर चुकी एक हीरोइन की वजह से उनका बेटा आरव 6 साल तक डर के साए में जीता रहा।
अक्षय कुमार के मुताबिक, उन्होंने कुछ साल पहले एक फिल्म की थी भूलभुलैया। इसमें उनके साथ विद्या बालन भी थीं, जिन्होंने मंजुलिका का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब डराया था। हॉरर प्लस कॉमेडी के शानदार कॉम्बिनेशन वाली ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी जो लोग इसे देखते हैं, उन्हें डर महसूस होता है। अक्षय कुमार के मुताबिक, उनके बेटे आरव ने जब इस फिल्म को देखा तो वो भी काफी डर गया था। यहां तक कि डर के मारे आरव ने 6 साल तक विद्या बालन से बात करना तो दूर, उनकी तरफ देखने से भी डरता था।
अक्षय कुमार के मुताबिक, मंजुलिका का डर उनके बेटे के दिल-ओ-दिमाग अपने बेटे को लंबे समय तक समझाना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं उसे बार-बार कहता था कि यह सिर्फ एक किरदार है और विद्या बालन बहुत अच्छी इंसान हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। वह बार-बार कहता था कि वह उनसे नहीं मिलना चाहता। वह सच में मंजुलिका के किरदार से बहुत ज्यादा डर गया था।”
‘भूल भुलैया’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें विद्या बालन ने अवनी का किरदार निभाया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐसा दिखाया गया कि एक हवेली में भटकती आत्मा ने अवनी को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, कहानी के अंत में यह खुलासा होता है कि वह डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। इस जटिल किरदार को विद्या ने बहुत शानदार तरीके से निभाया, जिसकी काफी तारीफ हुई।
अक्षय कुमार और विद्या बालन अब फिल्ममेकर अनीस बज्मी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। अभी इसका टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। विद्या बालन आखिरी बार भूलभुलैया 3 में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।