अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार

Published : Aug 20, 2026, 10:45 AM IST
akshaye khanna

सार

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनकर लोगों का दिल जीतने वाला अक्षय खन्ना अब एक नए किरदार में नजर आएंगे। वो मूवी ‘महाकाली’ में असुरगुरु शुक्राचार्य के रहस्यमयी रोल में दिखेंगे। 24 अगस्त को फिल्म की नई झलक रिलीज होगी, जिससे उनके बदले अवतार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

अक्षय खन्ना की फ्लॉप होती मूवी के बीच जीवनदान ‘धुरंधर’ ने दिया। रहमान डकैत बनाकर वो फिर से लोगों के दिलों पर छा गए। इसके बाद अक्षय खन्ना 2026 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इक्का’ में नजर आए। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम थ्रिलर में उन्होंने शौर्यमान गौर का किरदार निभाया, जबकि फिल्म में सनी देओल उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। अब वो एक नए किरदार में दिखेंगे, जिसके चर्चे शुरू हो चुके हैं।

अब ‘महाकाली’ में दिखेगा अक्षय का रहस्यमयी अवतार

अक्षय खन्ना का अगला प्रोजेक्ट ‘महाकाली’ है, जिसमें वो अलग अंदाज में दिखेंगे। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी PVCU का हिस्सा है। फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और इसमें भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अक्षय खन्ना के तेलुगू सिनेमा डेब्यू के तौर पर भी खास है। शुक्राचार्य इंडियन माइथोलॉजी स्टोरी में असुरों के गुरु के रूप में जाने जाते हैं। फिल्म में इसी माइथोलॉजिकल किरदार को एक रहस्यमयी और प्रभावशाली अंदाज में पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाता है और नायक के सामने एक बड़ी चुनौती के तौर पर दिखाई देगा।

लंबी दाढ़ी, जूड़ा और त्रिपुंड में पहचानना मुश्किल

‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का लुक पहले ही सामने आ चुका है। अभिनेता को लंबी सिल्वर दाढ़ी, लंबे बाल और साधु जैसे परिधान में दिखाया गया था। उनका लुक इतना बदला हुआ था कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। पोस्टर में उनकी आंखों और चेहरे के भाव किरदार की रहस्यमयी और शक्तिशाली छवि को उभारते हैं। 20 अगस्त 2026 को सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने 24 अगस्त के लिए एक खास घोषणा की है। ‘24 अगस्त- द एंड बिगिन्स’ के संदेश के साथ फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन ‘महाकाली’ की पहली झलक यानी ग्लिम्प्स सामने आ सकता है।

और पढ़ें: 'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर

‘धुरंधर’ के बाद एक और बड़ा चैलेंज

रहमान डकैत जैसे हिंसक और प्रभावशाली किरदार के बाद अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य बनना उनके लिए एक और बड़ा बदलाव है। ‘धुरंधर’ में जहां उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका से दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं ‘महाकाली’ में उन्हें पौराणिक और रहस्यमयी किरदार में देखा जाएगा। यही वजह है कि 24 अगस्त को आने वाली फिल्म की पहली झलक पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 box office collection day 6: 'आवारापन 2' की धीमी पड़ी रफ्तार, बुधवार को कमाएं इतने करोड़ रुपए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर
Awarapan 2 box office collection day 6: 'आवारापन 2' की धीमी पड़ी रफ्तार, बुधवार को कमाएं इतने करोड़ रुपए