Alia Bhatt और शरवरी बाघ की एक्शन फिल्म OTT पर होगी रिलीज? क्यों उठ रहे सवाल

Published : Feb 04, 2026, 04:52 PM IST

Alia Bhatt & Sharvari's Alpha Release OTT: यश राज फिल्म्स की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद आलिया भट्ट, शरवरी की फिल्म 'अल्फा' को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस मूवी को अब सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।  

PREV
16

आलिया भट्ट और शरवरी  ( Alia Bhatt and Sharvari Bagh ) की फिल्म ‘अल्फा’ ( Alpha ) जो स्पॉय थ्रिलर है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। इस मूवी का ऐलान 2024 में किया गया था। पहले 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज को 17 अप्रैल, 2026 तक के लिए टाल दिया गया था।

26

यश राज फिल्म्स की हालिया फ्लॉप फिल्मों के बाद ये अफवाह है कि 'अल्फा' को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। वहीं इसके विपरीत खबर है कि वाईआरएफ स्टूडियो में फिल्म की फाइनल शूटिंग चल रही है, जिसमें सभी लीड एक्टर शामिल हैं। मेकर के मुताबिक फिल्म की सिनेमाघरों में तय समय पर रिलीज होगी।

36

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' में आलिया और शरवरी की जोड़ी है, वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। पहले इसे 25 दिसंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन निर्माताओं ने बाद में इसकी नई रिलीज 17 अप्रैल, 2026 का ऐलान किया।

46

क्या 'अल्फा' सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी?

इसी बीच, हालिया खबरों से पता चलता है कि यश राज फिल्म्स के लगातार फ्लॉप होने के कारण 'अल्फा' सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हाल ही में फ्लॉप हुई फिल्मों में रानी मुखर्जी की पॉप्युलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद 'मर्दानी 3' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

56

  freepressjourna ने सूत्र के हवाले से लिखा , "आलिया, शरवरी, अनिल और बॉबी के साथ वाईआरएफ स्टूडियो में इसका लास्ट शेड्यूल में हिस्सा ले रहे हैं। यह शेड्यूल अगले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा और मेकर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" सूत्र ने यह भी साफ किया है कि फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।

66

अल्फा मूवी के जरिए आलिया भट्ट पहली बार यश राज फिल्म्स के बैनर में एंट्री कर रही हैं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में उनकी पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट को भारत की पहली फीमेल ओरिएंटेड एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शरवरी को दमदार और पहले कभी न देखे गए अवतारों में दिखाया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories