अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी नयनिका रेड्डी से हो रही है। दोनों ही परिवारों में शादी के पहले की रस्मों को अदा किया जा रहा है। बता दें कि नयनिका के घर पर खास रस्म अदा हुई, जिसकी फोटोज सामने आईं हैं।
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश शादी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिसमें परिवारवालों ने हिस्सा लिया था। वहीं, अब उनकी होने वाली दुल्हन नयनिका रेड्डी की प्री-वेडिंग सेरेमनी हो रही है। इसमें अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ हिस्सा लिया।
26
अल्लू सिरीश की होने वाली दुल्हन
आपको बता दें कि अल्लू सिरीश की होने वाली दुल्हन नयनिका रेड्डी हैदरबाद की एक जानीमानी बिजनेसवुमन है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी हुई थी। अब दोनों अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए शादी कर रहे हैं।
नयनिका रेड्डी ने घर पर शादी से पहले पवित्र सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में होने वाली बहू को आशीर्वाद देने ससुर अल्लू अरविंद भी पहुंचे थे।
46
नयनिका रेड्डी का प्री-वेडिंग फंक्शन
अल्लू अर्जुन के घर की होने वाली बहू नयनिका रेड्डी के प्री-वेडिंग का आयोजन घर पर किया जा रहा है। इस मौके पर परिवारवाले और करीबी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
56
पत्नी के साथ अल्लू अर्जुन
नयनिका रेड्डी के घर पर हुए प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा के साथ पहुंचे थए। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ऑफ व्हाइट पजामा कुर्ता में नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी डार्क गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में दिखीं।
66
नयनिका रेड्डी के घर जश्न
अल्लू अर्जुन के भाई की होने वाली दुल्हन नयनिका रेड्डी के घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला। पवित्र सेरेमनी के बाद सभी ने एकसाथ फोटोज क्लिक करवाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।