
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म 'अल्फा' ने शुरुआती वीकेंड में कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की, लेकिन दर्शकों का उत्साह उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा। फिल्म को रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कहानी, एक्शन सीक्वेंस और कुछ ग्लैमरस दृश्यों को लेकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, IMDb पर मिली बेहद कम रेटिंग ने भी चर्चा तेज कर दी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रविवार को बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग वीकेंड का आंकड़ा मजबूत किया, लेकिन अब सभी की नजर इसके आने वाले दिनों की कमाई और वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हुई है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई से शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं रविवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो शनिवार के मुकाबले 15.2% ज्यादा है। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। देशभर में फिल्म लगभग 7,400 से ज्यादा शोज में प्रदर्शित हुई।
यह भी पढ़ें : रिलीज के 48 घंटे बाद ही OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, कभी लगने वाले थे 125 कट
शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी 'अल्फा' ने भारत में ग्रॉस 40.80 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिन में विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 18 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 58.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म की IMDb रेटिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 10 में से सिर्फ 2.4 की रेटिंग मिली है। बताया जा रहा है कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कम IMDb रेटिंग वाली फिल्म है। साथ ही हाल के वर्षों में भारतीय फिल्मों की सबसे कमजोर रेटिंग्स में भी इसे गिना जा रहा है।
फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स ने फिल्म की कहानी, एक्शन और कुछ सीन्स पर सवाल उठाए हैं। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में महिला जासूसों को बिकिनी और ग्लैमरस आउटफिट्स में दिखाने वाले कुछ दृश्य कहानी के लिहाज से "बेवजह" महसूस होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसकी तुलना ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' फिल्मों से करते हुए इसे कमजोर बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Alpha के साथ रिलीज हुईं 7 फिल्मों का हाल, बॉक्स ऑफिस पर 2 की ग्रोथ की 'अल्फा' से भी ज्यादा
'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन 'फतेह' की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनिल कपूर एक अहम किरदार में नजर आये हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी सुपर स्पाई कबीर धालीवाल के रूप में स्पेशल अपीयरेंस दिया है, जिसने स्पाई यूनिवर्स के फैंस का ध्यान खींचा है।
फिल्म का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद 'अल्फा' को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि फिलहाल इसकी OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।