Alpha Teaser Video: फुल एक्शन मोड में आलिया भट्ट, छा गया बॉबी देओल का खूंखार अंदाज

Published : Jun 10, 2026, 01:45 PM IST
alpha teaser video out first time alia bhatt in action avatar bobby deol sharvari wagh movie release date budget

सार

Alpha Teaser Out: फिल्म अल्फा के रिवील हुए टीजर में क्या है खास? फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट का किरदार कैसा है? फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के साथ कौन-कौन नजर आएंगे और ये कब रिलीज होगी? 

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म Alpha का टीजर रिलीज हो गया है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार दमदार और एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। टीजर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांचक मिशन और शानदार विजुअल्स की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, फिल्म में बॉबी देओल के किरदार को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दर्शक ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि फिल्म में बॉबी देओल और आलिया भट्ट के किरदारों के बीच क्या रिश्ता होगा। आइए, जानते हैं कैसा है अल्फा का टीजर....

कैसा है आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर

यशराज फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म अल्फा एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। 1.55 मिनट के टीजर की शुरुआत एक रेस्‍टोरेंट से होती है। यहां बॉबी देओल अपनी बेटी आलिया भट्ट (स‍ीता) को 18वें जन्‍मदिन की बधाई देते हैं। बेटी कहती है- थैंक यू बाबा, आपने जो किया है मेरे लिए वो बहुत मायने रखता है। इसके बाद बाबा यानी बॉबी उसे एक छोटा सा गिफ्ट बॉक्‍स देते हैं। अंदर एक कार्ड होता है और उस पर 34वां फ्लोर और रूम नंबर 3418 लिखा होता है। बेटी पूछती है कि ये क्‍या है, वो समझी नहीं कि वहां करना क्‍या है? जवाब मिलता है-  वही जिसके लिए मैंने तुझे ट्रेनिंग दी है। इसके बाद आलिया को जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाया गया है। वो ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आती हैं। वहीं, बॉबी का भी खूंखार रूप देखने को मिल रहा है। टीजर में अल्फा का मतलब भी रिवील कर दिया गया है। ये एक सीक्रेट मिशन है, जिसे भारत के अगले जनरेशन के सोल्जर तैयार करने के लिए शुरू किया है। टीजर में बॉबी का एक जोरदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। वो कहते हैं- दुनिया में दो तरह के लोग हैं वोल्फ और शिप, मैं वोल्फ हूं तू क्या है, जिसके जवाब में आलिया कहती है- वोल्फ की बेटी वोल्फ ही होती है सर। टीजर रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है। फैन्स लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle का पहला ऑफिशियल पोस्टर OUT, एकसाथ दिखे इतने स्टार्स

कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा

फिल्म अल्फा के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई हैं। फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म के सामने आए टीजर शरवरी वाघ या फिर अनिल कपूर की झलक कहीं भी देखने को नहीं है। फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने तैयार किया है। कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। बता दें कि ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्सी मूवीज की अगली फिल्म है। इसके पहले आई एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3, वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

ये भी पढ़ें... Kumod Raney Family: जिस दोस्त कुमुद राणे की मौत से टूटे सलमान खान, जानिए उनके परिवार में कौन-कौन?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bharathiraja के गम में छलका CM Vijay का दर्द, शव पर सिर रख यूं बहाते रहे आंसू
'मेरी मां मुझे जलाती है, दारू पिलाती है...', बेटी की बात सुनकर टूट गईं एक्ट्रेस, फिर उठाया बड़ा कदम