अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक

Published : May 12, 2026, 10:36 AM IST

अमिताभ बच्चन की 48 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसे बनाने में मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। फिल्म जब रिलीज हुई तो शुरू में इसे दर्शक नहीं मिले। फिर मेकर्स की एक जुगाड़ से इसने बॉक्स ऑफिस पर भागना शुरू किया था। आइए, जानते हैं इस मूवी के बारे में…

PREV
16
अमिताभ बच्चन की 48 साल पुरानी वो फिल्म

अमिताभ बच्चन की 48 साल पहले आई जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वो है एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन। ये मूवी 12 मई 1978 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर चंद्र बरोट की इस फिल्म में बिग बी ने डबल रोल प्ले किया था। 

26
अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन

डॉन 1978 में बनी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन चंद्र बरोट ने किया था और इसकी पटकथा सलीम-जावेद ने लिखी थी। इसके प्रोड्यूसर नरिमन ईरानी थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान, प्राण, इफ्तेखार, ओम शिवपुरी और सत्येन कप्पू लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... 1973 से 2018 तक, 11 मई को आईं 4 फिल्में-एक हसीना BOX OFFICE के लिए रही सबसे लकी

36
साढ़े 3 साल में बनकर तैयार हुई थी फिल्म डॉन

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन को पूरा होने में साढ़े तीन साल लगे थे। फिल्म को बहुत ही फाइनेंशियल क्राइसेस के साथ बनाया गया था। फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले ही निर्माता नरिमन ईरानी की एक अन्य फिल्म के सेट पर एक्सीडेंट के कारण मौत हो गई थी। डायरेक्टर चंद्र बरोट को बजट की कमी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें मदद मिली और फिल्म पूरी हुई।

46
ऐसे हिट हुई थी फिल्म डॉन

डायरेक्टर चंद्र बरोट ने फिल्म डॉन अपने गुरु मनोज कुमार को दिखाई, जिन्होंने महसूस किया कि ये बहुत कसी हुई और एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसके बीच में एक गाने की आवश्यकता है। इसलिए "खाइके पान बनारसवाला" गाने को फिल्म में जोड़ा गया। बता दें कि डॉन बिना किसी प्रचार के 12 मई 1978 को रिलीज हुई और पहले सप्ताह में ही फ्लॉप घोषित हो गई। फिर "खाइके पान बनारसवाला" गाना जोड़ने के एक हफ्ते के अंदर ये एक बड़ी हिट साबित हुई।

56
फिल्म डॉन के बने बॉलीवुड में रीमेक

डॉन 1978 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे गोल्डन जुबली घोषित किया गया था। 70 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ कमाए थे। बॉलीवुड में इसके 2 रीमेक बने। फरहान अख्तर ने डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) और डॉन 2 (2011) बनाई थी। दोनों में शाहरुख खान ने काम किया था। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। अब इसका तीसरा पार्ट भी आ रहा है।

66
साउथ में बने फिल्म डॉन के दनादन रीमेक

साउथ वालों को अमिताभ बच्चन की डॉन इतनी पसंद आई कि इसके दनादन रीमेक बनाए गए। तेलुगु में फिल्म युगंधर (1979) और तमिल में बिल्ला (1980) नाम से फिल्म बनी। 1986 में इस फिल्म का मलयालम में शोबराज नाम से रीमेक किया गया था। 1991 में इस फिल्म को पंजाबी भाषा में पाकिस्तानी फिल्म कोबरा के नाम से रीमेक किया गया था। बता दें कि 2006 में आई शाहरुख खान की डॉन को तमिल में बिल्ला नाम से बनाया। 2009 में बिल्ला नाम से एक तेलुगु रीमेक बनी थी।

ये भी पढ़ें... अब फिल्में बनाकर भी नहीं चल रहे आमिर खान, जानें प्रोडक्शन की 6 लेटेस्ट फिल्मों का हाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories