
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा निभाते हैं। देशभर से लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार मुंबई की तेज धूप और गर्मी के बीच एक फैन की तबीयत बिगड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह सड़क पर अचानक गिरता नजर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। हालांकि, इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखा, जिसने लोगों का ध्यान गिरने वाले फैन्स से भी ज्यादा खींचा।
रविवार, 24 मई को अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए सैकड़ों फैंस उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर जमा हुए थे। इसी दौरान एक मिडिल एज फैन अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में दिखा कि आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे सड़क किनारे बैठाया गया। लेकिन इसी भीड़ में लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स ने सभी का ध्यान खींचा, जो बेहोश हुए फैन को उठाने में मदद कर रही एक लड़की के ठीक पीछे दिखा। उसने पहले लड़की की पीठ पर हाथ लगाकर उसे सहारा दिया और फिर उसके दोनों ओर से अपने हाथ निकालकर बेहोश हुए शख्स को उठाने में मदद की।
वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "रेड टी-शर्ट वाला लड़की को क्यों उठा रहा है?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये रेड टी-शर्ट वाला तो चांस मार रहा है।" एक कमेंट में लिखा है, "रेड टी-शर्ट मजे ले गया।" एक यूजर का कमेंट है, "आपदा में अवसर ढूंढ लिया लाल टी-शर्ट वाला ताऊ।" एक यूजर ने पूछा है, "भाई वो सब ठीक है, लेकिन रेड टी-शर्ट वाला आदमी कौन है, जो बाहर हाथ घुसेड़ रहा है। दिखा कुछ और रहा है, लेकिन कर कुछ और रहा है।" एक यूजर ने लिखा है, "सा* रेड टी-शर्ट...अबे आदमी को उठाना था, ये क्या उठा रहा है।"
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर फैंस को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था,
यह मेरा गर्व और सम्मान है कि मुझे इतने लोगों का आशीर्वाद मिलता है। वही मुझे यकीन दिलाते हैं, वही मुझे अगले दिन सांस लेने की वजह देते हैं। वही मुझे लगातार मेहनत करने और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे मेरे ईएफ हैं, मेरा विस्तारित परिवार।
बिग बी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम को फैंस के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा,
अपने यहां काम करने वालों को समझाते हुए कि चाहने वालों के साथ उनका व्यवहार कैसा होना चाहिए। जनता के साथ जैसा उनका व्यवहार होगा, जनता समझती है कि यह मेरा भी स्वभाव होगा। “इतनी देर, इतनी धूप में घंटों इंतजार करना कोई साधारण बात नहीं है। उसके बाद उनके साथ सही व्यवहार नहीं करना ठीक नहीं। जनता जनार्दन होती है। स्नेह, आदर और सद्भावना ही वे देखना चाहते हैं।
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दिखेंगे बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।