अमिताभ बच्चन KBC-18 के सेट पर गिरे, घुटने में लगी ऐसी चोट की खड़ा होना मुश्किल

Published : Oct 02, 2026, 12:41 PM IST

Amitabh Bachchan Injures Knee Falling On: घुटने में चोट लगने के बावजूद अमिताभ बच्चन ने शूटिंग नहीं रोकी। उन्होंने सिर्फ मोनोलॉग वाले हिस्से को बैठकर पूरा किया, ताकि असुविधा कम हो और वे दर्शकों तथा प्रतियोगियों से आसानी से बातचीत कर सकें।

PREV
15
अमिताभ बच्चन KBC-18 के सेट पर गिरे, घुटने में लगी ऐसी चोट की खड़ा होना मुश्किल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने फैंस को चौंका दिया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के एक एपिसोड में वे अपनी सामान्य स्टाइल में खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय बैठे नजर आए। 83 वर्षीय अभिनेता ने खुद इसकी वजह बताई—उन्हें शूटिंग के दौरान फिसलकर गिरने से घुटने में चोट लग गई थी।

25
क्या हुआ था केबीसी के सेट पर?

अमिताभ बच्चन आमतौर पर स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना शुरुआती मोनोलॉग देते हैं। लेकिन इस एपिसोड में उन्होंने बैठकर बात शुरू की। उन्होंने दर्शकों से साफ कहा- ‘आमतौर पर मैं यहां बैठता नहीं हूं। मैं बीच में खड़े होकर मोनोलॉग करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लग गई है। कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और जोर से गिरा। घुटना फट गया। इसलिए खड़े होने में परेशानी हो रही थी।’ उन्होंने बताया कि चोट के कारण खड़े रहना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने पहले बैठकर बात की और बाद में खड़े होकर गेम खेला। अमिताभ ने फैंस को आश्वस्त भी किया, 'मैंने सोचा पहले बैठकर बात कर लूं, फिर बाद में आपके साथ खड़े होकर खेलूंगा। चिंता मत करो।'

35
चोट के बावजूद जारी रही शूटिंग

घुटने में चोट लगने के बावजूद अमिताभ बच्चन ने शूटिंग नहीं रोकी। उन्होंने सिर्फ मोनोलॉग वाले हिस्से को बैठकर पूरा किया, ताकि असुविधा कम हो और वे दर्शकों तथा प्रतियोगियों से आसानी से बातचीत कर सकें। यह घटना पिछले दिन की शूटिंग के दौरान हुई थी। अमिताभ बच्चन दशकों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी कर रहे हैं। 83 साल की उम्र में भी उनकी मेहनत और समर्पण देखने लायक है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे छोटी-मोटी परेशानियों को भी काम में बाधा नहीं बनने देते।

45
उम्र बढ़ने के साथ गिरने का असर

यह घटना सिर्फ अमिताभ बच्चन की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए याद दिलाने वाली है जो उम्र के साथ शरीर की कमजोरियों का सामना कर रहा है। गिरने जैसी छोटी सी घटना भी घुटनों, हड्डियों और मांसपेशियों पर गंभीर असर डाल सकती है। खासकर बुजुर्गों में जोड़ों की संरचना में बदलाव आने से रिकवरी में ज्यादा समय लग सकता है। अभी तक चोट की पूरी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। अमिताभ ने सिर्फ इतना बताया कि गिरने से घुटना चोटिल हो गया और खड़े होने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने फैंस से चिंता न करने की अपील की है।

55
अमिताभ बच्चन के फैंस ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर फैंस अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोग उनके साहस और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं कि चोट के बावजूद उन्होंने शो को जारी रखा। अमिताभ बच्चन की यह ईमानदारी और पारदर्शिता उनके व्यक्तित्व को और निखारती है। वे न सिर्फ स्क्रीन पर, बल्कि रियल लाइफ में भी अपने फैंस के करीब बने रहते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories