
अमिताभ बच्चन को आज हिंदी सिनेमा का महानायक कहा जाता है। उनका नाम करोड़ों की फीस, आलीशान जिंदगी और सुपरस्टारडम से जोड़ा जाता है। लेकिन कभी यही अमिताभ कोलकाता की एक नौकरी से हर महीने सिर्फ 1,640 रुपए कमाते थे। फिल्मों में आने से पहले का यह दौर उनकी जिंदगी की उन कहानियों में शामिल है, जिन्हें जानकर आज के दौर के लोग शायद यकीन न करें।अमिताभ ने 1960 के दशक में कोलकाता में नौकरी की थी और उस वक्त उनकी सैलरी कुछ सौ रुपए में थी। पढ़ें फिल्मों में आने से पहले अमिताभ बच्चन की जिंदगी के बारे में...
बिग बी ने अपने ब्लॉग में उस दौर को याद करते हुए बताया था कि वह शहर में बेहद सीमित साधनों के साथ रहते थे। उनकी नौकरी का आखिरी दिन 30 नवंबर 1968 बताया गया है और उस समय उनकी मासिक सैलरी 1,640 रुपए थी। जिस कंपनी में उन्होंने काम किया, वहां से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
सबसे दिलचस्प बात बिग बी के रहने की थी। अमिताभ के मुताबिक 8 लोग 10×10 के कमरे में रहते थे। दिन में ऑफिस और शाम को दोस्तों के साथ शहर घूमना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। लेकिन बड़े रेस्टोरेंट में बैठकर खाना उस समय उनकी आर्थिक स्थिति से बाहर था। वे दोस्तों के साथ कई लोकप्रिय जगहों के बाहर खड़े होकर सिर्फ माहौल देखते थे और मजाक में उम्मीद करते थे कि कभी उनके पास भी इतना पैसा होगा कि अंदर जाकर बैठ सकें।
अमिताभ के लिए कोलकाता सिर्फ नौकरी का शहर नहीं था। बाद में उन्होंने इन दिनों को अपनी जिंदगी के बेहद स्वतंत्र दिनों में याद किया। यही वह दौर था जब उनके भीतर अभिनेता बनने की इच्छा लगातार बनी हुई थी, लेकिन फिल्मी दुनिया में प्रवेश का रास्ता अभी साफ नहीं था। 30 नवंबर 1968 को नौकरी खत्म होने के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। अगले साल वह मुंबई पहुंचे और 15 फरवरी 1969 को K.A. Abbas की फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ साइन की। 1971 में आई 'आनंद' से उन्हें असली पहचान मिली और फिर 1973 की 'जंजीर' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।