
मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इंडिया कूट्योर वीक 2026 के दौरान एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा। उन्होंने डिजाइनर के नए कूट्योर कलेक्शन 'लाइट सॉन्ग' का ग्रैंड फिनाले किया। हालांकि, इवेंट के बाद उनके ब्राइडल लुक से ज्यादा एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया। फिनाले के दौरान गौरव गुप्ता का अनन्या के साथ एक हल्का-फुल्का इशारा कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
रैंप शो के फिनाले में अनन्या पांडे और गौरव गुप्ता साथ खड़े होकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान डिजाइनर ने मुस्कुराते हुए अनन्या की कमर पर हल्के से हाथ रखा और उन्हें मजाकिया अंदाज में हल्का-सा टैप किया। इस पर अनन्या भी हंस पड़ीं और बाद में डिजाइनर के लिए तालियां बजाती नजर आईं। यही छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो पर यूजर्स की राय दो हिस्सों में बंटी दिखाई दी। कुछ लोगों ने इसे दोनों के बीच दोस्ताना और सहज पल बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने डिजाइनर के इस इशारे पर सवाल उठाए। दूसरी ओर कई फैन्स का कहना है कि वीडियो में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ लगता है कि यह सहज और हल्के-फुल्के माहौल का हिस्सा था। मसलन एक यूजर ने लिखा, "फिंगर कमर पर जो किया, वो गलत है।" एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है, "ये आशीर्वाद देने का नया तरीका है।"
एक यूजर का कमेंट है, "चंकी पांडे को सोचना चाहिए बाप है बेटी का।" एक यूजर का कमेंट है, "ये लाइन है ही बहुत ज्यादा खराब।" एक यूजर ने लिखा है, "भाई ये लोगों को क्या हो गया प्लीज लड़कियों को जीने दो ना...प्लीज हम लड़कियां और कितना बर्दाश्त करेंगी?" एक यूजर का कमेंट है, "हाई क्लास मोलेस्टेशन।" एक यूजर ने लिखा, "ठरकुल्ला हाथ से मजे ले रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "यह सही टच नहीं है।"
अनन्या ने रैंप पर सफेद रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई और हैंड एम्बेलिशमेंट किया गया था। उन्होंने इसे स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज, लंबे ट्यूल वेल और डायमंड सेप्टम रिंग के साथ स्टाइल किया। पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का यह मेल उनके पूरे लुक को अलग पहचान दे रहा था।
अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ लक्ष्य दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके एक डांस सीक्वेंस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी थी। अब अनन्या अपनी वेब सीरीज 'Call Me Bae Season 2' में नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।