'पुलिस पर हमला करने वाले स्टूडेंट नहीं ', NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट पर भड़कीं TV की अनुपमा

Published : Jul 23, 2026, 09:20 AM IST
Rupali Ganguly NEET protest statement

सार

NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर रुपाली गांगुली ने कहा कि छात्रों की न्याय की मांग सही है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी हाल में मंजूर नहीं।

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने दिल्ली में हुए NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों की न्याय की मांग को पूरी तरह जायज बताया, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमले की कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में रुपाली ने कहा कि भारत अपने छात्रों के साथ खड़ा है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी छात्र आंदोलन को राजनीतिक या राष्ट्रविरोधी एजेंडे का माध्यम नहीं बनने देना चाहिए।

NEET प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं रुपाली गांगुली, छात्रों का समर्थन या विरोध?

रुपाली गांगुली ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों की न्याय की मांग के साथ खड़ी हैं। उन्होंने लिखा, "जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। ऐसे कदम किसी भी वैध आंदोलन को कमजोर कर देते हैं।" उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में छात्रों की न्याय की मांग पूरी तरह उचित है।

यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak Protest: स्टूडेंट्स के समर्थन में सलमान खान, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी

पेपर लीक मामले पर छात्रों के लिए रूपाली गांगुली ने क्या कहा?

एक्ट्रेस ने कहा कि छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, जवाबदेही और ऐसे मजबूत सुरक्षा इंतजाम मिलने चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने लिखा, "छात्र एक निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, जवाबदेही और ऐसे मजबूत सुरक्षा उपायों के हकदार हैं, जो यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं फिर कभी न हों।"

सरकार और जांच एजेंसियों पर क्या बोलीं टीवी की अनुपमा?

पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' में लीड रोल करने वाली रुपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में कहा कि सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले में कार्रवाई कर चुकी हैं। जांच शुरू हो चुकी है और कई संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक हो जाता है, तो छात्रों के असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। रुपाली गांगुली ने आरोप लगाया कि कुछ राष्ट्रविरोधी और राजनीतिक मकसद रखने वाले लोग छात्र आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "अगर राष्ट्रविरोधी या राजनीतिक उद्देश्य रखने वाले लोग छात्र आंदोलनों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान न्याय मांग रहे छात्रों का ही होता है।"

यह भी पढ़ें : 'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

छात्रों और प्रदर्शनकारियों से रूपाली गांगुली ने आखिर क्या अपील की?

अपनी पोस्ट के आखिर में रुपाली ने छात्रों और नागरिकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "हर छात्र और हर नागरिक से मेरी अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें, एकजुट रहें और किसी को भी आपके आंदोलन को हाईजैक करने या आपकी भावनाओं का राजनीतिक या वैचारिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने का मौका न दें। आपका भविष्य इतना महत्वपूर्ण है कि वह किसी और का औजार नहीं बनना चाहिए। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका ही स्थायी बदलाव लाने का सबसे मजबूत रास्ता है।"

 

 

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था?

20 जुलाई को दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जबकि घटनास्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसी घटनाक्रम के बाद रुपाली गांगुली का यह बयान सामने आया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Paper Leak Protest: स्टूडेंट्स के समर्थन में सलमान खान, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी
'जन नायकन' देखने की 5 वजह, विजय की आखिरी फिल्म क्यों बन सकती है 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?