बीवी का बेस्ट फ्रेंड संग अफेयर, BB-17 फेम अनुराग डोभाल का शॉकिंग सच

Published : Jul 27, 2026, 03:53 PM IST
BB-17 फेम अनुराग डोभाल का शॉकिंग सच

सार

Anurag Dobhal Cheating Allegations and Marriage Controversy: यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने पत्नी रितिका पर प्रेग्नेंसी में धोखा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि बेटे से मिलने के लिए 37 लाख देने के बावजूद उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है।

'बिग बॉस 17' के चर्चित कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया यूट्यूब वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग का दावा है कि रितिका ने प्रेंग्नेंसी के दौरान अपने ही बेस्ट फ्रेंड के साथ उन्हें धोखा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी, बेटे से मुलाकात और एलिमनी को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

अनुराग डोभाल ने वीडियो में किए कई बड़े दावे

अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'Anaath' नाम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कई वीडियो क्लिप्स दिखाते हुए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई आरोप लगाए। अनुराग ने दावा किया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान का किसी अन्य शख्स के साथ संबंध था। उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान भी बताई और दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ हिस्से भी साझा किए। हालांकि, वीडियो में रितिका चौहान इन आरोपों से इनकार करती नजर आती हैं। उनका कहना है कि सगाई और शादी के बाद उन्होंने किसी अन्य पुरुष से मुलाकात नहीं की।

और पढ़ें -  सलमान-गोविंदा और अक्षय कुमार संग किया काम, फिर अचानक छोड़ी फिल्मी दुनिया, अब कहां हैं कंचन?

'मेरी सबसे बड़ी गलती सिर्फ इतना था कि...'

वीडियो में अनुराग ने इमोशनल होते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और बेटे अनुरित की खातिर लंबे समय तक सब कुछ छिपाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने बच्चे अनुरित के लिए सब कुछ छिपाया और सभी को माफ करने की कोशिश की। मेरी सबसे बड़ी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैंने इन लोगों से प्यार किया और उनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन शायद ये लोग उस प्यार और वफादारी के लायक नहीं थे।’ अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें आर्थिक, कानूनी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपये देने का दावा

यूट्यूबर ने वीडियो में दावा किया कि वह अपने बेटे अनुरित से मिलने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, उन्होंने रितिका चौहान और उनके परिवार को 37 लाख रुपये भी दिए, ताकि वह अपने बेटे से मिल सकें। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा। अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि रितिका और उनकी मां उनसे भारी-भरकम एलिमनी की मांग कर रही हैं।

और पढ़ें -  'काला हिरण' के मेकर्स को झटका, हटेगा सलमान खान के ब्लैकबक केस से जुड़ा टीजर, दिल्ली HC का बड़ा फैसला

फिलहाल अलग रह रहे हैं दोनों

अनुराग डोभाल के अनुसार, फिलहाल वह और रितिका चौहान अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा उद्देश्य अपने बेटे से मिलना है और वह इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

कौन हैं अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से भी जाना जाता है, 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लेने के बाद देशभर में लोकप्रिय हुए। शो के दौरान उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया था। साल 2025 में उन्होंने रितिका चौहान से शादी की थी और 27 मार्च 2026 को दोनों एक बेटे अनुरित के माता-पिता बने।

नोट: अनुराग डोभाल द्वारा लगाए गए ये आरोप उनके व्यक्तिगत दावे हैं। रितिका चौहान ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले में किसी अदालत का अंतिम फैसला या स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'काला हिरण' के मेकर्स को झटका, हटेगा सलमान खान के ब्लैकबक केस से जुड़ा टीजर, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
'मुझे शिक्षा मंत्री बना दीजिए'... क्या सच में कंगना रनौत ने पीएम मोदी से की यह मांग?