
सुपरस्टार अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट की रिलीज को एक महीना पूरा हो गया है। बता दें कि ये फिल्म 28 मई को रिलीज हुई थी और इसने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था। अर्जुन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर जलवा दिखा रही है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ये फिल्म धमाल कर रही है और नंबर वन बन गई है। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल...
नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट सामने आई है। इस टॉप 10 की लिस्ट में कौन सी फिल्म किसी नंबर पर हैं, आइए, जानते हैं। बता दें कि अर्जुन सरजा की जोरदार एक्शन फिल्म ब्लास्ट नंबर वन पोजीशन पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी है। तीसरे नंबर पर वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, चौथे नंबर पर भूत बंगला है। इसी तरह पांचवें नंबर पर धुरंधर द रिवेंज रॉ और अनदेखा, छठे नंबर पर मां-बहन, सातवें नंबर पर लिटिल ब्रदर, आठवें नंबर पर कारा, नौंवे नंबर पर 29 और दसवें नंबर पर हसबैंड इन एक्शन है।
ब्लास्ट 2026 की एक तमिल-भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुबाश के राज ने डायरेक्ट किया है और इसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अर्जुन सरजा, अभिरामी, प्रीति मुकुंदन, जॉन कोकेन, विवेक प्रसन्ना, अर्जुन चिदंबरम, दिलीपन्न और पवन लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली की है। जहां पिता राजाराम (अर्जुन) एक कराटे मास्टर है और बेटी नीला (प्रीति मुकुंदन) को बचपन से मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं, लेकिन एक हादसा उनकी जिंदगी में भूचाल ले आता है।
डायरेक्टर सुबाश के राज ने फिल्म ब्लास्ट को 18 करोड़ के बजट में तैयार किया था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 70 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके चलते फिल्म 192 प्रतिशत प्रॉफिट में रही। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 1.8 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसने लंबी छलांग लगाई और 3.85 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन इसकी कमाई 5.15 करोड़ रही और 5वें दिन इसने 3 करोड़ कमाए। छठे और सातवें दिन इसने 2.9 करोड़ और 2.5 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने इंडिया में ग्रास 60.67 करोड़ कमाए हैं। इंडिया ममें नेट इसका कलेक्शन 52.82 करोड़ रहा। मूवी ने वर्ल्डवाइड 75.07 करोड़ का बिजनेस किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।