आशा भोसले की पोती जनाई भोसले कौन हैं, क्या करती हैं? इस फिल्म से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू

Published : Apr 12, 2026, 09:01 AM ISTUpdated : Apr 12, 2026, 01:51 PM IST

Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज एक्ट्रेस आशा भोसले नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा अपनी पोती जनाई भोसले के बाद करीब थीं। जानिए जनाई भोसले कौन हैं? कितने साल की हैं और क्या करती हैं?

PREV
17
जनाई भोसले कौन हैं?

जनाई भोसले उभरती हुई सिंगर, लिरिसिस्ट और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। जनवरी 2026 में 24 साल की हो चुकी Zanai म्यूजिक बैकग्राउंड से आने के बावजूद अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं।

27
जनाई भोसले की फैमिली और एजुकेशन

जनाई भोसले का जन्म जनवरी 2002 में मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम आनंद भोसले और मां का नाम आहुजा भोसले है। जनाई का एक भाई भी है, जिसका नाम रंजय भोसले है। उन्होंने स्विट्जरलैंड के Institut Le Rosey से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें : Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले को क्या हुआ? पोती जनाई ने बताया अब कैसी है हालत

37
6 Pack बैंड से जनाई भोसले का खास जुड़ाव

जनाई भोसले भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड ‘6 Pack’ का हिस्सा रह चुकी हैं, जो 2016 में बनाया गया था। इस बैंड का मकसद समाज को यह संदेश देना था कि हर किसी को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का हक है। जनाई ने उनके साथ ‘Hil Pori Hila’ गाना भी गाया।

47
दादी आशा भोसले से मिली जनाई को प्रेरणा

आशा भोसले हमेशा से जनाई भोसले की सबसे बड़ी प्रेरणा रहीं। उनकी सिंगिंग स्टाइल और वॉइस मॉड्यूलेशन ने जनाई को बचपन से प्रभावित किया। दादी के मार्गदर्शन में ही उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति अपना जुनून डेवलप किया।

यह भी पढ़ें : आशा भोसले की अनसुनी कहानी: जब खुदकुशी करना चाहती थीं सुरों की मलिका! लता जी से भी टूट गए थे रिश्ते

57
जनाई भोसले के गाने और म्यूजिक करियर

जनाई भोसले ने ‘Hil Pori Hila’ के रीमिक्स के अलावा ‘Tera Hi Ehsaas Hai’ जैसे गाने गाए हैं। उन्होंने 2020 में अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। उनकी आवाज और परफॉर्मेंस को अलग-अलग जनरेशन के लोग पसंद करते हैं।

67
बिजनेस वुमन भी हैं जनाई भोसले

2017 में जनाई भोसले ने मुंबई के बांद्रा में ‘iAzure’ नाम का Apple-अथॉराइज्ड स्टोर लॉन्च किया। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थीं।जनाई ने यूके के बर्मिंघम में डांस शो भी किया है।

77
जनाई भोसले की फिल्मों में एंट्री और विरासत

जनाई भोसले जल्द ही फिल्म ‘प्राइड ऑफ़ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज’ में ‘रानी साई बाई’ का किरदार निभाती नजर आएंगी। संदीप सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। जनाई की यह पहली फिल्म होगी। इसके अलावा जनाई अपने दादा आर. डी. बर्मन और दादी आशा भोसले की संगीत की विरासत को भी संभाल रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories