Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी को मिले 10 करोड़? जानें बाकी स्टार्स की फीस

Published : Aug 11, 2026, 12:45 PM IST
आवारापन-2 स्टारकास्ट की फीस

सार

Awarapan 2 starcast Emraan Hashmi to Disha patani Fees: 'Awarapan 2' 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी हैं। जानें इस फिल्म की स्टारकास्ट कितनी फीस ले रही है।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘Awarapan 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साल 2007 में आई फिल्म ‘Awarapan’ के बाद अब इसका दूसरा पार्ट दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे, जबकि दिशा पाटनी फिल्म में जारा का रोल निभा रही हैं।एक्शन-थ्रिलर ‘Awarapan 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘Batwara 1947’ से टक्कर होगी। रिलीज से पहले फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ कलाकारों की कथित फीस को लेकर भी काफी चर्चा है।

इमरान हाशमी ने ली सबसे ज्यादा फीस?

News24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी को ‘Awarapan 2’ में शिवम पंडित का किरदार दोबारा निभाने के लिए कथित तौर पर 10 से 12 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म की पहली किस्त में भी इमरान ने शिवम का किरदार निभाया था और उनका यह रोल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। अब करीब दो दशक बाद अभिनेता उसी किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं।हालांकि, कलाकारों की फीस से जुड़ी ये रकम रिपोर्ट्स और कथित जानकारी पर आधारित हैं, फिल्म की टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर इन फीस की पुष्टि नहीं की गई है।

और पढ़ें - Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर फूटा फरहान अख्तर का गुस्सा, '1 महीने में फिल्म छोड़ना अब तो...'

दिशा पाटनी की कथित फीस कितनी है?

‘Awarapan 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, दिशा को फिल्म में काम करने के लिए कथित तौर पर करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म में उनका किरदार जारा बताया जा रहा है। इमरान और दिशा की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ देखने को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

शबाना आजमी को मिले इतने करोड़?

फिल्म की स्टारकास्ट में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री को ‘Awarapan 2’ के लिए करीब 2 से 5 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है। शबाना आजमी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी मौजूदगी फिल्म की कहानी को एक अलग मजबूती देती है।

कौन बना रहा है ‘Awarapan 2’?

साल 2007 में आई ‘Awarapan’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। वहीं इसके सीक्वल की कमान नितिन कक्कड़ ने संभाली है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इसके म्यूजिक पर अमाल मलिक और मिथुन ने काम किया है। फिल्म के एल्बम में ‘Ve Junoon’, ‘Yeh Awarapan’ और ‘Tera Mera Rishta Continues’ जैसे गाने शामिल हैं। फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इमरान और दिशा के अलावा फिल्म में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

और पढ़ें - सैंटी शर्मा कौन हैं? जिसे ‘Bigg Boss 20’ में एंट्री से पहले मिल रहीं जान से मारने की धमकी

‘Awarapan 2’ के बाद देखेंगे पहली फिल्म?

इमरान हाशमी ने हाल ही में एक Instagram LIVE के दौरान फिल्म की रिलीज रणनीति को लेकर भी बात की। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की दूसरी किस्त पहले सिनेमाघरों में आएगी और इसके बाद दर्शक पहली ‘Awarapan’ की ओर वापस जा सकते हैं। इमरान के मुताबिक, आज की एक पूरी पीढ़ी, खासकर Gen Z, ने 2007 में रिलीज हुई ‘Awarapan’ नहीं देखी है। उनका मानना है कि ‘Awarapan 2’ देखने के बाद नई पीढ़ी के दर्शकों में पहली फिल्म देखने की उत्सुकता पैदा हो सकती है। अभिनेता ने यह भी बताया कि दर्शक ‘Awarapan 2’ को एक अलग कहानी के तौर पर देख सकते हैं और इसके बाद उन्हें शिवम की पिछली कहानी यानी उसके origin story को जानने के लिए पहली फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

इमरान हाशमी की अगली फिल्म कौन सी है?

‘Awarapan 2’ के बाद इमरान हाशमी ‘Gunmaaster G9’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी जुनैद वासी और सरिम मोमिन ने लिखी है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने किया है। फिलहाल सभी की नजरें ‘Awarapan 2’ पर हैं, क्योंकि इमरान हाशमी लगभग दो दशक बाद शिवम पंडित के लोकप्रिय किरदार में वापसी कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज के बाद यह देखना भी दिलचस्प होगा कि नई कहानी और पुरानी यादों का यह कनेक्शन दर्शकों को कितना पसंद आता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'क्या-क्या कागज़ दिखाना पड़ेगा?', SIR में वोटर लिस्ट से कटा प्रकाश राज का नाम तो भड़क उठे
सनी देओल संग कौन-सी थीं आमिर खान की बैक टू बैक 2 फ़िल्में, जिनके बाद कभी साथ नहीं किया काम