Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' हुई हिट, 4 दिन में कूट डाले इतने करोड़

Published : Aug 17, 2026, 11:02 PM IST
Awarapan 2 Box Office Day 4 Collection

सार

‘आवारापन 2’ का मंडे टेस्ट उम्मीद के मुताबिक रहा। फिल्म ने चौथे दिन मजबूत पकड़ बनाए रखी और बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा पा लिया है। भारत में जल्दी ही यह 100 करोड़ के नेट कलेक्शन को पार कर लेगी।

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' वीकेंड निकलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार फिलहाल तेज़ बनी हुई है। रविवार के बाद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए रखी। चौथे दिन फिल्म ने हजारों शोज के साथ कारोबार किया और इसकी कुल कमाई अब एक बड़े पड़ाव के बेहद करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि हिंदी 2डी वर्जन में शाम के शोज ने सुबह के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। अब सबकी नजरें फिल्म के भारत में नेट 100 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े पर टिकी हुई है।

'आवारापन 2' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?

सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 ने चौथे दिन भारत में लगभग फिलहाल 9.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन के मुकाबले लगभग 64.4 फीसदी कम है। फिल्म ने रविवार को लगभग 26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। चौथे दिन के आंकड़े मिलाने के बाद फिल्म की भारत में नेट कमाई 91 करोड़ रुपए पहुंच गई है। सोमवार को फिल्म देशभर में 10,846 शोज में दिखाई है और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 20.12 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें : 'आवारापन 2' Vs 'बंटवारा 1947' के शोर के बीच चुपचाप चली रवीना टंडन की फिल्म, 3 दिन में कूटे 100 CR+

'आवारापन 2' का डे वाइज कलेक्शन

दिन भारत में नेट कलेक्शन
शुक्रवार22 करोड़ रुपए
शनिवार33.75 करोड़ रुपए
रविवार26 करोड़ रुपए
सोमवार9.25 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 91 करोड़ रुपए नेट
  • फिल्म का बजट : 45 करोड़ रुपए
  • फिल्म का प्रॉफिट : 46 करोड़ रुपए (लगभग 102 फीसदी से ज्यादा)
  • बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : हिट

वर्ल्डवाइड कितना हुआ आवारापन 2 का कलेक्शन?

सोमवार को 'आवारापन 2' ने विदेशों में लगभग 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। चार दिन में फिल्म का ओवरसीज में टोटल कलेक्शन 21.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 109.02 करोड़ रुपए हुआ है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 130.82 रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Collection Day 3: फिर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', तीसरे दिन इतने CR पर सिमटी

'आवारापन 2' की कहानी क्या है?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी फिर एक नए अध्याय के साथ लौटे हैं। कहानी में प्यार, कुर्बानी और प्रायश्चित जैसे भावनात्मक पहलुओं को आगे बढ़ाया गया है। अब आने वाले दिनों में फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती अपनी शुरुआती रफ्तार को बरकरार रखते हुए 100 करोड़ नेट के आंकड़े तक पहुंचना होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

इमरान हाशमी की बीवी हुईं इमोशनल, पति के 23 साल के स्ट्रगल डेज का खोला राज
राम छोड़ रावण क्यों बनें यश? बताया रामायण में इस वजह से चुना ये रोल