'आवारापन 2' ने 9वें दिन फिर लगाई छलांग, बजट निकालने के बाद दिया 180% से ज्यादा प्रॉफिट!

Published : Aug 22, 2026, 11:16 PM IST
Awarapan 2 Day 9 Box Office Collection

सार

इमरान हाश्मी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ग्रोथ हासिल की। भारत में फिल्म ग्रॉस 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है तो वहीं वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के बाद दर्शकों से मिल रहे प्यार के बीच फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में जबरदस्त कमाई की, हालांकि इसके बाद कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। मेकर्स ने 2007 की कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ की नॉस्टैल्जिया वैल्यू और पुराने गानों के नए वर्जन पर बड़ा दांव लगाया था, जिसका फायदा फिल्म को मिलता दिख रहा है। 9वें दिन फिल्म ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई और भारत में 150 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन को पार किया।

‘आवारापन 2’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ 9वें दिन भारत में 10,004 शोज में दिखाई गई। फिल्म ने 8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह 8वें दिन की कमाई (5.75 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 39.1 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 127.25 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 151.81 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

‘आवारापन 2’ का डे वाइज इंडिया नेट कलेक्शन

दिननेट कलेक्शन
पहला दिन22 करोड़ रुपए
दूसरा दिन33.75 करोड़ रुपए
तीसरा दिन26 करोड़ रुपए
चौथा दिन9.25 करोड़ रुपए
पांचवां दिन9.75 करोड़ रुपए
छठा दिन6.75 करोड़ रुपए
सातवां दिन6 करोड़ रुपए
आठवां दिन5.75 करोड़ रुपए
नौवां दिन8 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन127.25 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'आवारापन 2' का कलेक्शन

9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 'आवारापन 2' ने विदेशों में लगभग 1.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके बाद टोटल ओवरसीज ग्रॉस कमाई लगभग 28.80 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 180.61 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'आवारापन 2' का बजट और प्रॉफिट कितना?

रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकारों से सजी 'आवारापन 2' का निर्माण लगभग 45 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने 82.25 करोड़ रुपए (कुल नेट कलेक्शन- बजट) का रिटर्न दिया है, जो लागत के मुकाबले लगभग 182.8 फीसदी है। यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और जल्दी ही ब्लॉकबस्टर होने की ओर बढ़ रही है।

‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट और कहानी

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ साल 2007 की कल्ट क्लासिक ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित की भूमिका दोबारा निभाई है, जबकि दिशा पाटनी फिल्म में ज़ारा के किरदार में हैं। फिल्म में शबाना आजमी नफीसा नवाज के रोल में नजर आती हैं। इसके अलावा श्रीया सरन और शाद रंधावा स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देते हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी टक्कर सनी देओल स्टारर और राजकुमार संतोषी निर्देशित 'बंटवारा 1947' से हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तलाक और दूसरी शादी की ख़बरों के बीच अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा, पैपराजी को देख हुए नाराज़!
मधुबाला की अदाएं दिखाएंगी सारा अर्जुन, ‘लव एंड वॉर’ के बाद शुरू करेंगी शूटिंग