Bads of Bollywood 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आएगा सीजन 2, आर्यन खान जानें कबसे शुरू करेंगे शूटिंग

Published : Sep 23, 2026, 03:20 PM IST

The Bads of Bollywood Season 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीजन 2 की शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। जानें फुल डिटेल।

PREV
16
Bads of Bollywood 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आएगा सीजन 2, आर्यन खान जानें कबसे शुरू करेंगे शूटिंग

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज का सीजन 2 बनने जा रहा है और इसकी शूटिंग मार्च 2027 से शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि पहले सीजन की पूरी मेन स्टारकास्ट के दूसरे सीजन में भी लौटने की उम्मीद है।

मार्च 2027 से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीजन 2 की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू करने की तैयारी है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि, सीजन 2 की कहानी को अभी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है और मेकर्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल स्टोरी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

26
आर्यन खान फिर संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आर्यन खान के लिए बतौर डायरेक्टर और राइटर डेब्यू सीरीज थी। उन्होंने इस शो को क्रिएट और डायरेक्ट किया था। आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर सीरीज को को-राइट भी किया था। वहीं, शो को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।

36
लक्षय से लेकर बॉबी देओल तक, लौटेगी पूरी स्टारकास्ट

सीजन 2 में पहले सीजन के प्रमुख कलाकारों की वापसी की उम्मीद है। लक्षय एक बार फिर आसमान सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ सहर बंबा करिश्मा तलवार, बॉबी देओल अजय तलवार, राघव जुयाल परवेज और अन्या सिंह सान्या के रोल में लौट सकती हैं। इसके अलावा मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी और रजत बेदी समेत दूसरे रेक्यूरिंग कलाकारों के भी अपने-अपने किरदारों में वापस आने की उम्मीद है।

46
सात एपिसोड का था पहला सीजन

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला सीजन 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इसमें कुल 7 एपिसोड थे। कहानी आसमान नाम के एक आउटसाइडर की थी, जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना देखता है। फिल्म इंडस्ट्री की पावर, राइवलरी, परिवार और रिश्तों के बीच उसका सफर कहानी का मुख्य हिस्सा था। सीरीज में कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और सटायर का मिक्स देखने को मिला था।

56
पहले सीजन के अंत में आया था बड़ा ट्विस्ट

पहले सीजन के अंत में आसमान और करिश्मा परवेज की मदद से भागने की कोशिश करते हैं। वहीं, अजय तलवार उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे जाता है। इसके बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है, जो आगे की कहानी की दिशा बदल देता है। अब सीजन 2 में इसी कहानी को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

66
सीजन 2 पर पहले भी हुई थी बातचीत

सीजन 2 को लेकर चर्चा इससे पहले अगस्त 2026 में भी सामने आई थी। शो के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने बताया था कि दूसरे सीजन को लेकर बातचीत चल रही है। उस समय उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज के सीजन 2 के ऑफिशियल रिन्यूअल की पुष्टि नहीं की थी। अब रिपोर्ट्स में मार्च 2027 से शूटिंग शुरू होने की बात सामने आई है। फिलहाल सीजन 2 की कहानी, रिलीज डेट और बाकी प्रोडक्शन डिटेल्स को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। लेकिन अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो आर्यन खान की यह सीरीज अगले साल एक बार फिर आसमान और बाकी किरदारों की कहानी लेकर लौट सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories