Bappi Lahiri House Photos: बप्पी लाहिड़ी का घर ‘सोने का किला’! अंदर 1000 गणेश मूर्तियां और क्या खास?

Published : Mar 28, 2026, 04:22 PM IST

दिग्गज दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी का मुंबई वाला घर आज भी उनकी यादों से जिंदा है। 1983 में खरीदा गया यह घर अब अवॉर्ड्स, तस्वीरों और 1000 से ज्यादा गणेश मूर्तियों से भरा एक अनमोल विरासत बन चुका है। देखें Bappi Lahiri House Inside Photos…

PREV
16
बप्पी लाहिड़ी ने 19 लाख रुपए में खरीदा था यह घर

बप्पी लाहिड़ी ने 1983 में यह घर करीब 19.32 लाख रुपए में खरीदा था। करीब 1050 स्क्वायर फीट में फैला यह घर आज पैसों से नहीं, बल्कि यादों और इतिहास से अमूल्य बन चुका है।

26
अपने दादजी को दिखाने के बाद बप्पी लाहिड़ी ने खरीदा था यह घर

पिंकविला से बातचीत में बप्पी लाहिड़ी के पोते रेगो लाहिड़ी ने बताया, "“मेरे दादाजी ने यह घर 1983 में खरीदा था। उससे पहले उन्होंने यह अपने दादाजी को दिखाया था।” घर का बाहरी हिस्सा सफेद रंग और पारंपरिक बरामदे के साथ सादगी भरा है।

36
बप्पी लाहिड़ी के घर में 1000+ गणेश मूर्तियां

बप्पी लाहिड़ी भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त थे। अपने हर बड़े प्रोजेक्ट से पहले वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाते थे। उनके घर में 1000 से ज्यादा गणेश मूर्तियां हैं। उनके घर में मौजूद ये गणेश प्रतिमाएं बप्पा में उनकी आस्था की कहानी साफ़ कहती हैं।

46
बप्पी लाहिड़ी की डाइनिंग टेबल पर होता था प्रसाद जैसा खाना

रेगो ने बताया, "हमारे घर में सब कुछ गोल्ड में है। यह मेरे दादाजी की डाइनिंग टेबल थी, जहां हम सब साथ खाते थे। वो खाना खुशी से भरा होता था—हम गाते, हंसते और समय बिताते थे। उनका खाना बहुत कम होता था, इसलिए वह अपनी प्लेट से थोड़ा हिस्सा निकालकर हम सबमें बांटते थे, जैसे कि यह कोई प्रसाद हो।"

56
वो कमरा जहां बप्पी लाहिड़ी ने बनाए 'डिस्को डांसर' जैसे हिट गाने

रेगो ने बप्पी लाहिड़ी का वो कमरा दिखाया, जहां वे अपने गाने बनाते थे। उन्होंने कहा,“यह घर का दिल है—एक मंदिर जैसा। उन्होंने ‘डिस्को डांसर’, ‘तम्मा तम्मा’ और अपने ज्यादातर हिट गाने यहीं बनाए। यहां किशोर कुमार जैसे दिग्गज भी बैठ चुके हैं।"

66
‘हॉल ऑफ फेम’ में किशोर कुमार की आखिरी तस्वीर

बप्पी दा के संगीत वाले खास कमरे में पुराने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, अवॉर्ड्स और फैन आर्ट रखे हैं। साथ ही यहां गोल्ड माइक्रोफोन और उनकी खास कुर्सी भी रखी है। रेगो ने किशोर कुमार की एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए बताया, “यह किशोर कुमार की आखिरी तस्वीर है, जो दादाजी ने उनकी मौत से एक दिन पहले ली थी।”

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories