'बंटवारा 1947' का BO पर खेल ख़त्म, 11वें दिन 40 लाख रुपए भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म

Published : Aug 25, 2026, 07:00 AM IST
Batwara 1947 Box Office Collection Day 11

सार

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद कमजोर हो गया है। दूसरे सोमवार फिल्म की कमाई बुरी तरह गिरी, जिससे इसकी बजट रिकवरी और फ्लॉप का खतरा बढ़ गया है।

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल लगभग ख़त्म हो गया है। यह फिल्म महज 11 दिन में थिएटर्स से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। वजह है फिल्म का बेहद बुरा परफॉर्मेंस। 10वें दिन जहां यह फिल्म 1 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर रही थी, वहीं 11वां दिन यानी दूसरे सोमवार इसकी कमाई 50 लाख रुपए से भी नीचे पहुंच गई। बतौर सोलो हीरो यह सनी देओल की सबसे महंगी फिल्म है, जिसका निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बजट की रिकवरी तो दूर आधी कमाई भी नहीं कर पाई है और लाइफटाइम कलेक्शन में भी फिल्म से ऐसी कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।

11वें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कलेक्शन किया?

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को लगभग 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया। 10वें दिन के मुकाबले यह कलेक्शन में लगभग 73 फीसदी कम है। फिल्म ने 10वें दिन लगभग 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 11 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 37.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 44.09 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ का अब तक का कलेक्शन कैसा रहा?

  • पहला हफ्ता : 33.60 करोड़ रुपए
  • दूसरा शुक्रवार : 75 लाख रुपए
  • दूसरा शनिवार : 1.15 करोड़ रुपए
  • दूसरा रविवार : 1.30 करोड़ रुपए
  • दूसरा सोमवार : 35 लाख रुपए

टोटल कलेक्शन : 37.15 करोड़ रुपए

‘बंटवारा 1947’ ने बजट की कितनी रिकवरी की?

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म का नेट कलेक्शन 37.15 करोड़ रुपए हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म लागत की लगभग 31 फीसदी रकम ही वसूल कर पाई है। लाइफटाइम कलेक्शन में इस फिल्म का 50 फीसदी बजट रिकवर करना तो दूर, 50 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है।

‘बंटवारा 1947’ की स्टार कास्ट

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के अलावा प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अली फजल, करण देओल और कनिका कपूर जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसका क्लैश इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ से हुआ था, जो सुपरहिट हो चुकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic First Day Booking: 7.74 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग ₹28 करोड़ के पार; किस भाषा ने मारी बाजी
आसिम रियाज ने किया हिमांशी खुराना का भांडाफोड़? बोले- ‘ब्रेकअप के 3 महीने बाद चांस मांग रही थी...’