Batwara 1947: कितने करोड़ कमाते ही इस बाप-बेटे की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे सनी-करण देओल

Published : Aug 05, 2026, 08:23 PM IST
batwara 1947 latest news

सार

सनी देओल और करण देओल की 'बंटवारा 1947' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पिता-बेटे की जोड़ी बनने की दौड़ में है। हालांकि, इसके लिए उसे अमिताभ-अभिषेक बच्चन की जोड़ी वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

Sunny Deol-Karan Deol Batwara 1947: सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म का को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सनी देओल के लिए कई मायनों में खास है। पहली बार वे अपने बेटे करण देओल के साथ इस बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। फिल्म सिर्फ भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी दोनों के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है।

क्या सनी देओल-करण देओल की जोड़ी तोड़ पाएगी अमिताभ-अभिषेक का रिकॉर्ड?

अगर 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती है, तो सनी देओल और करण देओल हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बाप-बेटे की जोड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के नाम दर्ज है।

'बंटी और बबली' के नाम है सबसे ज्यादा मुनाफे का रिकॉर्ड

साल 2005 में रिलीज हुई 'बंटी और बबली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ₹12.5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ₹36.2 करोड़ था। यानी इस सुपरहिट मूवी ने 189.6% मुनाफा कमाया था। यही वजह है कि आज भी यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बाप-बेटे की जोड़ी वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

'बंटवारा 1947' को कितना कलेक्शन करना होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' का बजट लगभग ₹70 से ₹80 करोड़ बताया जा रहा है। यदि फिल्म को 'बंटी और बबली' के 189.6% मुनाफे का रिकॉर्ड तोड़ना है, तो इसे लगभग 198.6% का मुनाफा कमाना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹202 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करना होगा।

'अपने' को भी पीछे छोड़ सकती है देओल फैमिली

अगर 'बंटवारा 1947' यह आंकड़ा हासिल कर लेती है, तो यह देओल परिवार की ही फिल्म 'अपने' को भी पीछे छोड़ देगी। 'अपने' में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने साथ काम किया था और यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पिता-बेटे की फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर मानी जाती है।

हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बाप-बेटे की फिल्में

फिल्मबजटलाइफटाइम कलेक्शनमुनाफानतीजा
बंटी और बबली₹12.5 करोड़₹36.2 करोड़189.6%सुपरहिट
मुन्ना भाई MBBS₹10 करोड़₹23.2 करोड़132%हिट
सरकार₹13 करोड़₹24.6 करोड़89.5%प्लस
पा21 करोड़₹31.3 करोड़40.05%एवरेज
अपने₹20 करोड़₹22.06 करोड़10.3%औसत

'बंटवारा 1947' पर रहेंगी सबकी नजरें

अब सभी की निगाहें 'बंटवारा 1947' की रिलीज और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है और उम्मीद के मुताबिक कमाई करती है, तो सनी देओल और करण देओल हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पिता-बेटे की जोड़ी बनने का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

करीना कपूर की 20 साल पुरानी नाराजगी खत्म? भंसाली संग करेंगी फिल्म, ऐश्वर्या राय थी विवाद की वजह!
जब भंसाली के ऑफिस में दीपिका पादुकोण ने दीं गालियां? एक्टिंग कोच ने सुनाया किस्सा