Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 1: कंगना रनौत की मूवी की हालत खराब, पहले दिन बस इतने पर सिमटी

Published : Jun 13, 2026, 08:03 AM IST
Bharat Bhagya Vidhata Opening Day Collection

सार

क्या कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतरी? 26/11 मुंबई हमलों के दौरान अस्पताल कर्मियों की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया?। क्या पॉजिटिव रिव्यूज के बावजूद दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही 'भारत भाग्य विधाता'? अब क्या वीकेंड में संभल पाएगी कंगना रनौत की नई फिल्म?

कंगना रनौत स्टारर 'भारत भाग्य विधाता' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद से काफी कमजोर रही। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल स्टाफ की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से सराहना मिली है, फिर भी शुरुआती दिनों में दर्शकों की संख्या निराशाजनक रही। फिल्म को दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने निराश किया। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ फिल्म को वीकेंड पर संभाल पाएगा या नहीं।

पहले दिन 'भारत भाग्य विधाता' ने कितनी कमाई की?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'भारत भाग्य विधाता' ने भारत में पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े 1.19 करोड़ रुपए रहे। ओपनिंग डे पर फिल्म के कुल 2181 शोज चले और दिनभर औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत रही। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से फिल्म की कमाई का आंकड़ा काफी कमजोर माना जा रहा है। अब फिल्म की किस्मत काफी हद तक वीकेंड की कमाई पर निर्भर करेगी।

कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी धीमी शुरुआत

अगर कंगना रनौत की हालिया फिल्मों से तुलना करें तो 'भारत भाग्य विधाता' की ओपनिंग सबसे कमजोर फिल्मों में शामिल हो गई है। साल 2025 में रिलीज हुई 'इमरजेंसी' ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 'तेजस' ने 1.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। वहीं 26/11 हमलों पर आधारित अदिवी शेष स्टारर 'मेजर' ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था। ऐसे में 'भारत भाग्य विधाता' की शुरुआत काफी फीकी मानी जा रही है।

सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म की कहानी

'भारत भाग्य विधाता' का लेखन और निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है। फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में तैनात मेडिकल स्टाफ की बहादुरी पर आधारित है। कहानी विशेष रूप से नर्स अंजलि कुल्थे के साहस को दिखाती है, जिन्होंने संकट के दौरान करीब 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा था, "यह 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की एक अनकही बहादुरी की कहानी है। यह उन डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की कहानी है, जिन्होंने गोलियों, अफरा-तफरी और जानलेवा खतरे के बीच भी अपने मरीजों की सेवा करना नहीं छोड़ा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण से बेहद प्रभावित हुई, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में होने के बावजूद अपने कर्तव्यों को निभाना जारी रखा।"

'भारत भाग्य विधाता' की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्माण कंगना रनौत ने सह-निर्माता के तौर पर किया है। इसे डॉ. जयंतीलाल गड़ा के PEN Studios द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। निर्माण में मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस, यूनोइया फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट भी शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhamaal 4 Trailer: खजाना, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का डबल डोज लेकर लौटी 'धमाल 4', कैसा है ट्रेलर?
Anupama Serial Spoiler Twist: अनुपमा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेम से भिड़ेगा अंश