भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने 'राइज एंड फॉल 2' में सोनम मलिक से बातचीत के दौरान कहा कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन खुद मां बनने का अनुभव करना चाहती हैं। आइए बताते हैं, अदाकारा ने क्या कुछ इस शो में कहा।
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। यहां पर वो अच्छा गेम खेल रही है। इस दौरान वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कंटेस्टेंट से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। हाल में वो सोनम मलिक से बातचीत के दौरान मां बनने की इच्छा जाहिर कीं।
25
शादी नहीं, मां बनने का अनुभव चाहती हैं काजल राघवानी
'राइज एंड फॉल 2' में बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वो शादी करना नहीं चाहती हैं, हालांकि वो मां बनने का एहसास जरूर पाना चाहती हैं।
35
मां बनने की इच्छा पर अपनी मां से भी की थी बात
काजल ने बताया कि वह मां बनने की इच्छा के बारे में अपनी मां से भी बात कर चुकी हैं। वह खुद बच्चे को जन्म देकर मातृत्व का अनुभव करना चाहती हैं। उनके इस बयान ने एक बार फिर शादी और मां बनने के फैसले को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
45
पुराने रिश्ते के दर्द पर भी कर चुकी हैं बात
काजल राघवानी इससे पहले भी 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक पुराने रिश्ते में शारीरिक हिंसा झेलने का अनुभव शेयर किया था। इससे पहले वो 'भोजपुरी बवाल शो' में भी अपने पास्ट के खराब रिलेशनशिप के बारे में बातचीत कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनके इमोशन पर काफी असर हुआ है।
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 'पटना से पाकिस्तान', 'मेहंदी लगा के रखना', 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।