सामने आई अक्षरा सिंह की मूवी 'डार्लिंग' की रिलीज डेट, बॉलीवुड एक्टर भी ले रहा भोजपुरी फिल्मों में एंट्री

Published : Jul 03, 2023, 03:00 PM IST
Akshara Singh Movie Darling

सार

'डार्लिंग' भोजपुरी फिल्म है, जिसमें अक्षरा सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता राहुल शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले रहे हैं। निर्माता प्रदीप के शर्मा की इस फिल्म को 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से तले बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'डार्लिंग' की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसी महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर पर है। इस बारे में फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया, "डार्लिंग को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज को तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानी 7 जुलाई को रिलीज करेंगे।"

भव्यता के साथ रिलीज होगी 'डार्लिंग'

प्रदीप के शर्मा कहते हैं, "फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगी। यह फिल्म भोजपुरी सिनेप्रेमियों को मनोरंजन को एक नया नजरिया देगी। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की भोजपुरी पर्दे पर एंट्री, अक्षरा सिंह का पहली बार निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म में काम करना, मशहूर फिल्ममेकर रत्नाकर कुमार द्वारा फिल्म की प्रस्तुति, यूथ बेस्ड कथानक व और भी कई चीजें हैं, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती हैं। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए रजनीश मिश्रा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।

क्या है फिल्म 'डार्लिंग' की कहानी?

फिल्म 'डार्लिंग' एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो दीवानगी की हद क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सभी को खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है।

'डार्लिंग' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स

बता दें कि फिल्म 'डार्लिंग' की को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा है। फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ श्रुती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के खूबसूरत गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती का है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। पीओपी प्रमोद पांडेय हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। एडिटर कोमल वर्मा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने की है। फिल्म का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास सुरक्षित है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम